{“_id”:”697dbd83646b09b4f302be13″,”slug”:”indore-news-the-body-of-a-13-year-old-minor-boy-was-found-inside-a-bed-2026-01-31″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”MP News: इंदौर में 13 वर्षीय नाबालिग की हत्या, घर से 30 मीटर दूर बिल्डिंग में मिला शव”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
इंदौर के श्रीनगर कांकड़ इलाके में 13 वर्षीय अली कादरी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। लापता होने के अगले दिन उसका शव घर से 30 मीटर दूर एक बिल्डिंग में पलंग के अंदर छिपा मिला। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मौके पर जांच करती पुलिस। – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदौर में एक 13 साल के नाबालिग की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। इंदौर के श्रीनगर कांकड़ इलाके में 13 साल का नाबालिग बीती शाम से लापता था। तमाम कोशिशों के बाद जब उसका पता नहीं चला गुमशुदगी का मामला थाने में दर्ज कराया गया। शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की। पुलिस जांच में नाबालिग का शव एक बिल्डिंग से बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार इंदौर में श्रीनगर क्षेत्र ने 13 साल के नाबालिग अली कादरी पिता आफताब कादरी का शव एक बिल्डिंग में पलंग के अंदर से बरामद किया गया है। एमआईजी थाना प्रभारी सी.बी. सिंह के बताया किया अली कादरी के परिजनों की ओर से शुक्रवार शाम शिकायत मिली थी। बताया गया थाप कि शाम करीब 7.30 बजे के बाद से उनका बेटा लापता है। जांच शु्रू की तो पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में दो युवकों के साथ बच्चा दिखा था। घर से 30 मीटर दूर बिल्डिंग में पलंग के अंदर मिला शव है। पुलिस ने एक आरोपी हिरासत में लिया है।