रील के इस जमाने में आज हर कोई कूल बनने के चक्कर में किसी भी हद तक जाने को तैयार रहता है, फिर चाहे बात खतरनाक स्टंट करने की हो या फिर कोई डेरिंग भरा काम करने की, लोग बस किसी भी तरह समाज से कूल का टैग लेने के लिए जो हो सकता है, कर गुजरते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है, जिसे देखकर आप भी दांतों तले उंगली दबा लेंगे।

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स ट्रैफिक के बीच बाइक चलाते-चलाते अचानक से हाथ छोड़कर बाइक पर खड़ा हो जाता है और स्टंटबाजी करने लगता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे शख्स चलती बाइक पर दोनों पैर ऊपर करके बैठा जाता है और फिर धीरे-धीरे दोनों हाथ छोड़कर बाइक पर खड़ा होकर हीरोपंती करने लगता है। इस दौरान सामने से कई वाहन जाते हुए भी नजर आते है, लेकिन फिर भी उसे जरा भी डर नहीं लग रहा और वो खड़े होकर ही वाहनों के बगल से गुजर जाता है।

शख्स ने यह जानलेवा स्टंट भरा खतरा क्यों मोल लिया इस बारे में अभी किसी को कुछ पता नहीं है, लेकिन बिना सोचे समझे यह स्टंट कर दिया कि इसका अंजाम क्या हो सकता था। हैरान कर देने वाला यह वीडियो उज्जैन के देवास रोड पर आई जी कार्यालय के बाहर का बताया जा रहा है, जिसमें चलती बाइक पर शख्स को खतरनाक स्टंट करते देख जहां कुछ लोग दंग हैं। वहीं कुछ लोग इस शख्स की हरकत को देखकर सोशल मीडिया पर जमकर गुस्सा उतार रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो उस शख्स की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-  स्कूलों के बाहर ‘इत्र की शीशी’ वाले की दहशत, पुलिस ने पकड़ा तो सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

पीछे आ रहे शख्स ने वीडियो बना लिया

शहर में जानलेवा स्टंट करने वाले मुख्य मार्ग को भी नहीं छोड़ रहे हैं। यह वीडियो देवास रोड पर आईजी कार्यालय के सामने का है। इसमें एक युवक चलती बाइक पर हाथ छोड़कर खड़ा हो गया। इसी तरह वह तीन बत्ती चौराहा तक वाहन चलाता रहा। इस दौरान पीछे आ रहे शख्स ने उसका वीडियो बना लिया। हालांकि वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। मुख्य मार्ग पर इस तरह की स्टंटबाजी से अन्य लोगों के लिए खतरे का कारण बन सकती है। बावजूद इसके रील बनाने वाले बाज नहीं आते हैं।

वीडियो को देख लोगों का फूटा गुस्सा

अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते और सड़कों पर गाड़ी लेकर फर्राटे से निकल पड़ते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर यह वीडियो जमकर शेयर किया गया है। इस वीडियो पर शहरवासियों ने कैप्शन में लिखा है की अभी यमराज जी सो रहे हैं, इसीलिए बच गया, पर उज्जैन पुलिस क्या इसे देख रही हैं….?’ वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसा करके लोग दूसरों की जान को भी खतरे में डाल देते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed