शादी के 10 दिन बाद रात में भागने का प्रयास कर रही लुटेरी दुल्हन को पति और उसके परिवार ने पीछा कर पकड़ लिया। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो 2 दलाल भी गिरफ्त में आ गए। तीनों का एक साथी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
भाटपचलाना थाना प्रभारी सत्येंद्र चौधरी ने बताया कि ग्राम मसवाडिया में रहने वाले दिलीप धानुक ने थाने आकर बताया कि 10 दिन पहले उसकी शादी ग्राम गजनीखेड़ा के चामुंडा माता मंदिर में हुई थी। रिश्ता तय करने वालों ने 1.40 लाख रुपये मांगे थे। 90 हजार रुपये दिए गए थे। शादी के बाद से पत्नी पायल क्षारिया शेष रुपयों की मांग कर रही थी। रात में वह परिवार के सोने पर दरवाजा खोलकर भागने का प्रयास कर रही थी। आहट सुनकर पीछा कर उसे पकड़ा गया है।
थाना प्रभारी के अनुसार मामला लुटेरी दुल्हन का होने पर प्रकरण दर्ज किया गया और उसके गिरोह में शामिल साथियों की तलाश शुरू की गई। दलाल मुकेश पिता भेराजी धानुक निवासी ग्राम सरवना खाचरौद को रुपये देने के बहाने बुलाया गया और गिरफ्तार किया गया। दूसरे साथी जुनैद उर्फ अमन पिता युसुफ खान निवासी सुजानगढ़ राजस्थान को भोपाल से गिरफ्तार किया गया। गिरोह का एक साथी लाखन पिता सीताराम निवासी ग्राम उमरना फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्त में आई लुटेरी दुल्हन और उसके दो साथियों को शुक्रवार दोपहर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
ये भी पढ़ें- RTO की सख्ती से 800 बसों के पहिए थमे, ऑपरेटरों ने खोला मोर्चा, तीर्थयात्रियों पर मंडराया संकट
रिश्ते में जीजा लगाता है। मुकेशदिलीप धानुक ने बताया कि उसकी शादी के लिए परिवार लड़की देख रहा था। इस दौरान खाचरोद के ग्राम सरवाना में रहने वाले मुकेश धानुक जो रिश्ते में दूर का जीजा लगाता है उसने लड़की दिखाने की बात कही और अपने साथियों के साथ पायल क्षारिया निवासी जबलपुर हाल मुकाम भोपाल से मिलवाया। कहा गया कि लड़की का परिवार गरीब है, जिसके चलते शादी के लिए 1.40 लाख रुपये देने होंगे। लड़की पसंद आने पर 90 हजार दिये गये और 10 जनवरी को गजनीखेड़ा के मंदिर में शादी रचाई गई थी।
गिरोह का खुलासा करने में भूमिकाथाना प्रभारी चौधरी के अनुसार लुटेरी दुल्हन गिरोह को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने में एएसआई वरसिंह चरपोटा, प्रधान आरक्षक परमिंदर यादव, राकेश मालवीय, राहुल अटोलिया, पुष्पराज सिंह, शैलैन्द्र सिंह, आरक्षक हितेश निम्बोला, महिला रक्षण सपना राठौर, सीमा सिंगाड, मोनिका राव की भूमिका रही। फरार आरोपी की तलाश में भी उक्त टीम लगी हुई है।
