Indian National Congress नेता व पूर्व मंत्री लाखन सिंह ने मोहना में 14 फरवरी को जनाक्रोश रैली करने की अनुमति जिला प्रशासन से मांगी है। सभा में मुख्य व …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 30 Jan 2026 09:14:03 AM (IST)Updated Date: Fri, 30 Jan 2026 09:14:03 AM (IST)

जीतू पटवारी और संजना जाटव की मौजूदगी में 14 फरवरी को ग्वालियर में जनाक्रोश, प्रशासन की पाबंदी के बावजूद रैली पर अड़े नेता
14 फरवरी को ग्वालियर में जनाक्रोश

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। Indian National Congress नेता व पूर्व मंत्री लाखन सिंह ने मोहना में 14 फरवरी को जनाक्रोश रैली करने की अनुमति जिला प्रशासन से मांगी है। सभा में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश सह प्रभारी व भरतपुर सांसद संजना जाटव, राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह व कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया रहेंगे।

नौ जनवरी को होनी थी रैली

इससे पहले जनाक्रोश सभा मोहना में ही नौ जनवरी को होनी थी। जिला प्रशासन ने डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का मुद्दा गरमाया होने के कारण अनुमति नहीं दी थी। पूर्व मंत्री का कहना है कि इस रैली का आयोजन नगर परिषद मोहना व्याप्त भ्रष्टाचार और किसानों की समस्याएं मुख्य मुद्दा रहेगा।

पूर्व मंत्री ने जिलाधीश कार्यालय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को जनाक्रोश रैली 14 फरवरी को मोहना बस स्टैंड पर आयोजित करने के लिए पत्र दिया है।

किस लिए हो रहा है रैली का आयोजन

इस रैली के माध्यम से कांग्रेस मोहन नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सियाशरण यादव द्वारा भाजपा नेताओं के इशारे पर किये जा रहे भ्रष्टाचार और क्षेत्र के किसान, मजदूर, युवा, बेरोजगार व भाजपा की सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने के लिए इस सभा का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- महिला का मोबाइल हैक कर AI से बनाई अश्लील फोटो, रिश्तेदारों को भेजी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed