इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण हो रही मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह अस्पताल में भर्ती एक युवक की मौत हो गई। दूषित पानी पीने के बाद एक माह पहले युवक की तबीयत खराब हुई थी। वह दो बार अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती भी हो चुका था।

मृतक का नाम हेमंत गायकवाड़ है। वह 22 दिसंबर को उल्टी और दस्त का शिकार होने के कारण परदेशीपुरा के वर्मा नर्सिंग होम में भर्ती हुआ था। तबीयत ठीक होने के बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया, लेकिन बाद में फिर तबीयत बिगड़ी और पंद्रह दिन पहले फिर हेमंत को अरविंदो अस्पताल में भर्ती किया गया था। तबसे  उसका इलाज वहां चल रहा था।  हेमंत रिक्शा चलता था। उसके परिवार में चार बेटियां है। परिवार में वह अकेला कमाने वाला था चारो बेटियां पढ़ाई करती है। परिजनों का कहना है कि हेमंत को उल्टी दस्त की शिकायत के कारण भर्ती किया गया था। तब दूसरी बामारियों का भी पता चला था।

आपको बता दे कि इंदौर में दूषित पानी के कारण एक हजार से ज्यादा लोग बीमार हो चुके है। अभी भी 20 से ज्यादा लोग भर्ती है। सात लोग आईसीयू में भर्ती है। दूषित पानी से अब तक 25 मौतें हो चुकी है। जिनमें ज्यादातर महिलाए है। 40 साल से कम उम्र के तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें छह माह का एक बच्चा भी शामिल है। भागीरथपुरा दूषित पेयजल कांड की गूंज प्रदेश ही नहीं दिल्ली तक पहुंची है। इस मामले में प्रदेश सरकार ने एक उच्च स्तरीय कमेटी भी गठित की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed