भारतीय जनता पार्टी के नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पदभार ग्रहण करने पर भोपाल के भाजपा कार्यालय में उत्सव का माहौल रहा। प्रदेश कार्यालय सहित सभी जिलों में मिठाई बांटी और आतिशबाजी की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में नितिन नबीन को पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रदेश कार्यालय और अन्य जिलों में भी मिष्ठान वितरण और आतिशबाजी के साथ उत्सव मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 45 वर्ष की युवा आयु में नितिन नबीन को पार्टी की सर्वोच्च जिम्मेदारी मिलना यह दिखाता है कि भाजपा अपने भविष्य को युवा, ऊर्जावान और वैचारिक नेतृत्व के हाथों सुरक्षित देख रही है। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन जी के नेतृत्व में भाजपा विचार, संगठन और जनसेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को नई गति मिलेगी।
ये भी पढ़ें- MP Weather Today: मध्य प्रदेश में तेज ठंड से फिलहाल राहत, जनवरी के आखिरी दिनों में फिर लौटेगी कंपकंपी

2 of 3
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बधाई दी
– फोटो : अमर उजाला
डॉ. मोहन यादव ने यह भी बताया कि संगठन पर्व के माध्यम से बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व तक पार्टी के कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित होती है। नितिन नबीन का संगठनात्मक अनुभव इस दिशा में निर्णायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि युवा ऊर्जा और अनुभव का संतुलन भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और यह संतुलन नितिन नबीन के नेतृत्व में बेहतरीन ढंग से साकार होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि संगठन पर्व केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि पार्टी की आत्मा है। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन जी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना यह दर्शाता है कि पार्टी में नेतृत्व योग्यता, समर्पण और कार्यकर्ता आधारित प्रक्रिया के आधार पर चुना जाता है। उनका बूथ से लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व तक का सफर पार्टी के संगठन पर्व की मूल भावना को जीवंत करता है।
ये भी पढ़ें- Bhopal News: भोपाल में वेटिंग शिक्षकों का उग्र प्रदर्शन, अर्धनग्न होकर किया विरोध, सीएम से नियुक्ति की गुहार

3 of 3
भाजपा कार्यालय में आतिशबाजी करते कार्यकर्ता
– फोटो : अमर उजाला
खण्डेलवाल ने कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा बूथ, मंडल और जिला स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगी। पार्टी अंत्योदय, सुशासन, राष्ट्रवाद और सामाजिक न्याय के मूल सिद्धांतों के साथ विपक्ष की तुष्टिकरण और विभाजनकारी राजनीति का भी निर्णायक उत्तर देगी।
ये भी पढ़ें- Bhopal News: 20 साल की सेवा के बाद भी सिर्फ 5,000 वेतन,अंशकालीन कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, DPI का किया घेराव
