ग्वालियर क्षेत्र में मौसम ने एक बार फिर अपना रुख बदल दिया है। मौसम विभाग ने अंचल में अगले 48 घंटों में घने कोहरे के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इ …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 19 Jan 2026 05:59:19 AM (IST)Updated Date: Mon, 19 Jan 2026 06:18:54 AM (IST)

Gwalior Weather Update: बादलों के कारण चढ़ा रात का पारा, 48 घंटे में कोहरे के साथ बारिश का अलर्ट
कोहरे के साथ बारिश का अलर्ट (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सर्द हवा ने दिन में बढ़ाई ठंड
  2. कोहरे के साथ बारिश का अलर्ट
  3. ठंडी हवाओं से दिन का पारा गिरा

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: अंचल में मौसम ने यू-टर्न लिया है। यानि एक बार फिर से ठंड की वापसी होती दिख रही है। हालांकि बादल छाने से रात के तापमान में 1.8 डिसे की बढ़ोतरी हुई और 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। लेकिन सुबह से चली ठंडी हवाओं व बादलों की वजह से दिन का पारा गिरकर 25.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

मौसम विभाग के अनुसार, यह असर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुआ है। अब सोमवार से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। ऐसे में आगामी 48 घंटे में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है। ऐसे में अंचल में एक बार ठंड की वापसी हो सकती है। हालांकि आगामी 24 घंटे के दौरान अंचल में मध्यम कोहरा रह सकता है। शहर के आसमान पर रात में ही बादल आ गए थे।

बादलों की वजह से रात में ठंड कम हुई, लेकिन बादल दिन में भी रहे, इससे धूप कम ही निकली। साथ ही हिमालय क्षेत्र से आ रही ठंडी हवा ने भी दिन में ठंडक बढ़ाई। इससे दिन का तापमान गिर गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा अपडेट के मुताबिक, 16 जनवरी को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाए हैं और बारिश होने की संभावना है। साथ ही 19 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके बाद दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी को सक्रिय होगा। ऐसे में आगामी 48 घंटे में अंचल में मावठ की हल्की बारिश होने का अनुमान है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *