मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को आरिफ नगर स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री परिसर का निरीक्षण किया। 1984 की भोपाल गैस त्रासदी में हुई हताहतियों और तब पड़े रासायनिक कचरे को हटाने के बाद अब इस परिसर का समुचित विकास और नवनिर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गैस पीड़ितों के हर कदम पर साथ खड़ी है और उनके कल्याण में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने परिसर का निरीक्षण बिना किसी सुरक्षा मास्क के किया और कहा कि अब यह परिसर पूरी तरह से स्वच्छ और सुरक्षित है। डॉ. यादव ने परिसर में भोपाल गैस त्रासदी में दिवंगत लोगों की याद में स्मारक बनाने की योजना की जानकारी अधिकारियों से ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि फैक्ट्री परिसर में पड़े जहरीले कचरे का निष्पादन उच्च न्यायालय के मार्गदर्शन में किया गया है। अब परिसर का संपूर्ण विकास और नव निर्माण किया जाएगा, जिसमें समाज और प्रभावित पक्षों को विश्वास में लेकर निर्णय लिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें-  MP में सियासी तूफान: बरैया ने महिलाओं पर अपनी अभद्र टिप्पणी को सही ठहराया, राहुल के साथ भी दिखे; भाजपा हमलावर

 




Trending Videos

MP: The Chief Minister inspected the UCA factory premises and said that the Congress party committed a major n

सीएम यूका परिसर की जानकारी लेते हुए
– फोटो : अमर उजाला


डॉ. यादव ने आगे कहा कि 1984 की गैस त्रासदी मध्यप्रदेश और देश की सबसे भीषण त्रासदी थी। उस समय की सरकार ने इस क्षेत्र को लावारिश छोड़ दिया और फैक्ट्री मालिक को भागने में मदद की। वर्तमान सरकार ने आधुनिक वैज्ञानिक तरीकों से जहरीले कचरे का निष्पादन कर, पर्यावरण और मानव सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि परिसर में स्मारक निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों के लिए सभी पक्षों की सलाह और विश्वास को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजधानी भोपाल और आसपास के जिलों को मेट्रोपोलिटन सिटी योजना के तहत विकसित किया जा रहा है और सरकार विकास के कार्यों को निरंतर गति दे रही है। डॉ. यादव ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस ने अतीत में इस क्षेत्र को लावारिश छोड़कर बड़ी लापरवाही की थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे सुरक्षित, स्वच्छ और विकास के लिए तैयार किया है।

ये भी पढ़ें-  स्लॉटर हाउस का काला सच: अफसरों की मेहरबानी और सिस्टम की छांव में कैसे पनपा असलम चमड़ा का साम्राज्य

 

बता दें यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री की 87 एकड़ जमीन पर सरकार विकास की तैयारी कर रही है। इसके लिए अलग-अलग विभाग, नगर निगम और अन्य एजेंसियों से सुझाव भी मांगे गए। यहां पर ऑडिटोरियम, पार्क, आवास समेत इंडस्ट्रियल एरिया डेवलअप करने के लिए सरकार को सुझाव दिए गए हैं। 

ये भी पढ़ें- MP Weather Today: एमपी में ठंड का प्रकोप बढ़ा, मंदसौर में पारा 2.5 डिग्री, कोहरा और ठंडी हवाओं का असर

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *