यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री परिसर का निरीक्षण करने के बाद लौटते समय मुख्यमंत्री डॉ. यादव को आरिफ नगर में पूजा करती एक महिला ने रोक लिया। मुख्यमंत्री ने महिला की इच्छा का सम्मान करते हुए मंदिर में अगरबत्ती लगाई और आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय महिलाओं से बातचीत की और पूछा कि ‘सब ठीक है, लाड़ली बहनों को पैसे मिल रहे हैं?’ महिलाओं ने बताया कि उन्हें हर महीने 1,500 रुपए मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों से भी बात की और उनके साथ सेल्फी लेकर उनसे पढ़ाई के बारे में जानकारी दी।
ये भी पढ़ें- MP में सियासी तूफान: बरैया ने महिलाओं पर अपनी अभद्र टिप्पणी को सही ठहराया, राहुल के साथ भी दिखे; भाजपा हमलावर
आरिफ नगर की मंजु बाई ने सीएम को बताया कि उनके पति बीमार हैं और कुछ आर्थिक मदद चाहिए। इसी तरह, प्रभा बाई कुशवाहा ने भी मदद की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वेच्छानुदान मद से दोनों महिलाओं को मौके पर 50-50 हजार रुपए मंजूर किए। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने बताया कि तत्काल 10-10 हजार रुपए शनिवार को दोनों महिलाओं को दिए जा चुके हैं, और शेष राशि उनके बैंक खातों में जल्द ही पहुंचा दी जाएगी।
ये भी पढ़ें- स्लॉटर हाउस का काला सच: अफसरों की मेहरबानी और सिस्टम की छांव में कैसे पनपा असलम चमड़ा का साम्राज्य