ब्लॉक स्तर: 13 से 16 जनवरी, जिला स्तर: 16 से 20 जनवरी, संभाग स्तर: 21 से 25 जनवरी, राज्य स्तर: 28 से 31 जनवरी
ये भी पढ़ें- Bhopal News: भोपाल में गौमांस विवाद पर सड़क पर उतरा जय मां भवानी संगठन, स्लॉटर हाउस के डॉक्टर पर गिरी गाज
21 से अधिक खेलों में होगी प्रतिभाओं की पहचान
तीन चरणों में आयोजित होने वाले 11 खेलों में हॉकी, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, खो-खो, तैराकी, टेबल टेनिस, मल्लखंब, कुश्ती, जूडो, शतरंज और वेटलिफ्टिंग शामिल हैं। चार चरणों में 10 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिनमें फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, पिट्टू, बास्केटबॉल, टेनिस, योगासन, रस्साकस्सी और कबड्डी शामिल हैं। वहीं आर्चरी, ताइक्वांडो, क्याकिंग-कैनोइंग, रोइंग, फेंसिंग, शूटिंग और थ्रो-बॉल की प्रतियोगिताएं सीधे राज्य स्तर पर आयोजित की जाएंगी।
ये भी पढ़ें- Morena News: स्कूल की लापरवाही, खुले सेप्टिक टैंक में गिरा 18 माह का बच्चा, हुई मौत
प्रदेश के प्रमुख शहरों में होंगी खेल प्रतियोगिताएं
खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026 के अंतर्गत विभिन्न खेलों का आयोजन प्रदेश के प्रमुख शहरों में किया जाएगा। भोपाल: एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, क्रिकेट (पुरुष), हॉकी (पुरुष), शूटिंग, तैराकी। इंदौर: बास्केटबॉल, वेटलिफ्टिंग, टेबल टेनिस, टेनिस। शिवपुरी: महिला क्रिकेट। ग्वालियर: हॉकी (महिला), बैडमिंटन, पिट्टू। उज्जैन: मल्लखंब, योगासन, कबड्डी, कुश्ती। जबलपुर: खो-खो, आर्चरी। रीवा: फुटबॉल। नर्मदापुरम: शतरंज, ताइक्वांडो। सागर: जूडो होगी।
ये भी पढ़ें- Ujjain: भक्तों की आस्था से खिलवाड़! कालभैरव मंदिर ठगी गिरोह के 9 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे
उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगी राज्य टीम में प्राथमिकता
खेलो एमपी यूथ गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य टीम चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। यह आयोजन प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
