बेगमगंज में वन विभाग ने भोपाल के शारिक मछली गिरोह से जुड़े एक फॉर्म हाउस से पांच लाख से अधिक की सागौन लकड़ी जब्त की है। यह भूसे के ढेर और गड्डों में छिपा कर रखी गई थी। 

बता दें, ड्रग्स मामले को लेकर भोपाल में कुछ दिनों पहले शारिक मछली के घर पर बुलडोजर चला था। वहीं, बुधवार को बेगमगंज में शारिक मछली गैंग से जुड़े फॉर्म हाउस पर बड़ी कार्यवाही की गई। यह बेगमगंज वन विभाग के इतिहास की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। छापा की कार्यवाही सुबह 10 बजे से शुरू हुई और दोपहर 3 बजे तक चली। सागौर लकड़ी को फॉर्म हाउस और खेतों में गड्ढे खोदकर छिपा रखने की जानकारी रेंजर अरविंद अहिरवार को मिली थी। उन्होंने तीन दिन तक साइकिल से इलाके में घूमकर खुद जांच की और रात में जाकर मौके की पुष्टि की। रेंजर द्वारा स्वयं जांच पुख्ता होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई की गई। वन विभाग अब लकड़ी के स्रोत और इससे जुड़े लोगों की जांच कर रहा है। 

बेगमगंज के रेंजर अरविंद अहिरवार  ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर बेगमगंज के मुकरवा मोहल्ले में नावेद और अकील के फार्म हाउस में छापा मारा गया है। इसमें भारी मात्रा में सागौन की लकड़ी बरामद की गई है। मौके से अवैध परिवहन के लिए  उपयोग किए जाने वाले वाहन को भी जब्त किया गया है। बरामद लकड़ी की कीमत करीब पांच लाख रुपये है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *