जिले के गौहरगंज थाना क्षेत्र में 6 साल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी का आरोपी सलमान अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है। घटना को 72 घंटे बीत चुके हैं लेकिन पुलिस अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पर घोषित इनाम 10 से बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दिया है।

पुलिस की धीमी कार्रवाई से आक्रोशित महिलाएं और बच्चियां अब गौहरगंज थाने के बाहर धरने पर बैठ गई हैं। बेहद ठंडे मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं और नाबालिग न्याय की मांग को लेकर वहां डटी हुई हैं।

ये भी पढ़ें: MP News: ₹40 की हाफ प्लेट में नेता जी को नहीं मिला स्वाद, पुलिस दुकान से उठा लाई पूरा पतीला, जानें मामला

बुधवार सुबह करीब 8 बजे हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया था। 23 वर्षीय आरोपी सलमान ने 6 वर्षीय बच्ची के साथ हैवानियत की थी, जिसके बाद से वह फरार है। तीन दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस आरोपी के किसी ठिकाने तक नहीं पहुंच पाई है। इसे लेकर जनता में गहरा असंतोष है।

धरना स्थल पर मौजूद महिलाओं का कहना है कि जब एक मासूम के साथ ऐसी दरिंदगी हो सकती है और आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है, तो हम सुरक्षित कैसे कहें? पुलिस को तुरंत उसे पकड़ना होगा। 

इधर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं और लगातार छापेमारी की जा रही है। उनका दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि तीन दिन बीतने के बाद भी कोई ठोस नतीजा न निकलने से लोगों का पुलिस पर भरोसा कमजोर पड़ता दिख रहा है। वहीं धरने प्रदर्शन की वजह से रायसेन समेत आस-पास के इलाकों के बाजार बंद रहे। मंडीदीप में भी प्रदर्शन किया गया। लोगों ने यहां की सड़कों पर जमा होकर प्रदर्शन किया इसकी वजह से नेशनल हाई-वे 46 में जाम लग गया। हाई-वे पर पांच से सात किलोमीटर का जाम लग गया। बाद में पुलिस ने भीड़ को हटाया 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *