इंदौर के नादिया नगर, एलआईजी कॉलोनी, शिवशक्ति नगर और संजय नगर में एक पागल कुत्ते ने 6 से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया। बच्चों और बुजुर्गों को बचाने में कई लोग शिकार बने। नगर निगम को पहले शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।


Indore News: A rabid dog is terrorizing the city, injuring more than six people.

आक्रामक डॉग। (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


इंदौर में रविवार को एक पागल कुत्ते ने 6 से ज्यादा लोगों को काट लिया। नादिया नगर, एलआईजी कॉलोनी, शिवशक्ति नगर और संजय नगर के रहवासियों को काटकर उसने घायल कर दिया। कुत्ता इतना हिंसक हो गया कि उसने लोगों को काफी गहरे जख्म कर दिए। बच्चों और बुजुर्गों को बचाने के प्रयास में कई रहवासी उस कुत्ते का शिकार हो गए। 

Trending Videos

कुत्ते ने कई वाहन चालकों को भी काटने का प्रयास किया और वे भी गिरते गिरते बचे। रहवासियों के मुताबिक इन सभी क्षेत्रों में कुत्तों का बहुत अधिक आतंक है। वे पहले भी दो बार नगर निगम को लिखित में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। आज भी लोगों ने घटना के बाद सूचित किया तो बताया कि टीम सोमवार को आएगी। उधर, बाद में हिंसक कुत्ता घायल स्थिति में देखा गया लेकिन फिर उसका पता नहीं चला।

ये भी पढ़ें- ओंकारेश्वर धाम में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब, नर्मदा स्नान व ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए व्यापक तैयारियां

लोगों ने बताया कि यहां काफी समय से कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। इनमें से एक कुत्ता रविवार सुबह अजीब हरकत करने लगा। कुत्ता पागल होकर लोगों पर लपकने लगा। पहले तो दो-तीन बाइक सवारों को उसने काटने की कोशिश की, लेकिन वो रफ्तार के साथ निकल गए। बाद में उसने पैदल निकलने वालों पर हमला कर दिया और कई लोगों को काटकर घायल कर दिया।







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *