इंदौर में दूषित पानी से मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार रात को नयापुरा बस्ती में रहने वाली एक महिला ने दम तोड़ दिया। उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया था, हालांकि डाॅक्टरों ने महिला की मौत को दूषित पानी की वजह नहीं माना, क्योंकि वह पहले से दूसरी बीमारियों से पीडि़त थी। इसे मिलाकर भागीरथपुरा में मौतों का आंकड़ा 20 हो चुका है। मृतकों में महिलाएं ज्यादा है,जबकि एक नवजात की भी मौत हो चुकी है।

Trending Videos

 

महिला का नाम 56 वर्षीय कमला बाई है। उसे 1 जनवरी के बाद से उल्टी-दस्त हो रहे थे। क्लिनिक पर डाॅक्टरों को बताने के बावजूद महिला की तबीयत ठीक नहीं होने पर उन्हें 7 जनवरी को एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया था। कमला औरर उसका पति एक माह पहले किराए के मकान में क्षेत्र में रहने आए थे। दोनों मजदूरी करते है। तबीयत खराब होने के बाद उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। इलाज कर रहे डाॅक्टरों ने बताया कि कमला पहले से ही किडनी की बीमारी से पीडि़त थी। उसे डायलिसिस की सलाह भी दी गई थी, लेकिन परिजनों ने नहीं कराया।

 

तेरह मरीज अब भी आईसीयू में

भागीरथपुरा में डायरिया के कारण अभी भी आईसीयू में 13 मरीज भर्ती है। इसके अलावा 42 मरीजों का भी अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। अब तक कुल 427 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिनमें से 385 डिस्चार्ज हो गए। अभी भी बस्ती के आयुष्मान क्लिनिक में 24 घंटे डाॅक्टर तैनात रखे गए है और दो एम्बुलैंस बस्ती में खड़ी की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *