पलासिया थाना क्षेत्र के मनोरमागंज इलाके में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में तीन साल के मासूम की पानी की हौज में डूबने से मौत हो गई। घटना के समय बच्चे की मां घर के अंदर चाय बना रही थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 

कोहरे का कहर, इंदौर एयरपोर्ट पर 10 से ज्यादा फ्लाइट लेट

मां के साथ ननिहाल में रह रहा था मासूम

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गणेश पुत्र सुनील भील, उम्र तीन वर्ष के रूप में हुई है। गणेश अपनी मां मनीषा के साथ नाना-नानी के घर रह रहा था। मंगलवार शाम मनीषा घर के अंदर चाय बना रही थी, इसी दौरान गणेश खेलते-खेलते बाहर चला गया। काफी समय तक जब गणेश दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान घर के बाहर बनी करीब सात फीट गहरी पानी की हौज में वह डूबा हुआ मिला। परिजन तुरंत गणेश को हौज से बाहर निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

खुली रहती थी पानी की हौज

परिवार के सदस्यों ने बताया कि मकान में बनी पानी की हौज पर कोई ढक्कन नहीं था और वह अक्सर खुली ही रहती थी। घटना के समय नाना-नानी काम से बाहर गए हुए थे। मामा अपनी नौकरी पर था, जबकि मामी घर के एक कमरे में मौजूद थी।

तीन बहनों का इकलौता भाई था गणेश

परिजनों के अनुसार मनीषा की शादी बुरहानपुर में हुई थी। पति सुनील के साथ पारिवारिक विवाद के चलते वह करीब डेढ़ साल से मायके इंदौर में रह रही थी। गणेश उसकी तीन बेटियों का इकलौता भाई था। तीनों बेटियां अपने पिता के साथ बुरहानपुर में रहती हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *