श्योपुर में अपने बयानों और अंदाज के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने अब एक  प्रतिज्ञा लेकर फिर चर्चा बटोरी है। विधायक ने घोषणा की है कि जब तक जिले के किसानों को मुआवजा और न्याय नहीं मिल जाता, तब तक वह जूते-चप्पल नहीं पहनेंगे।

मंगलवार शाम करीब 4 बजे जंडेल बड़ौदा तहसील के उतनवाड़ गांव पहुंचे, जहां उन्होंने बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों के समर्थन में कहा कि जब तक नुकसान की भरपाई नहीं होती और उन्हें मुआवजा नहीं मिलता, वे नंगे पैर ही रहेंगे। उनका यह संकल्प सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

‘सर्वे के नाम पर राजस्व अमले की लूट को रोका जाए’

विधायक जंडेल ने बड़ौदा–प्रेमसर क्षेत्र में वर्षा से खराब हुई धान की फसल का निरीक्षण किया और कमलनाथ मॉडल पर किसानों को राहत देने की मांग की। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार के समय अतिवृष्टि से बर्बाद फसलों के लिए बिना सर्वे के मुआवजा दिया गया था, अब भी किसानों को उसी तरह राहत दी जानी चाहिए। सर्वे के नाम पर राजस्व अमले की लूट को रोका जाए।

ये भी पढ़ें- खौफनाक: रील देखकर रची थी जीजा की हत्या की साजिश, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा; साली समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

‘केसीसी कर्ज का ब्याज माफ किया जाए’

उन्होंने आगे कहा कि किसानों को बिना सर्वे शत-प्रतिशत नुकसान मानकर मुआवजा दिया जाए, एक वर्ष का बिजली बिल माफ किया जाए और केसीसी कर्ज का ब्याज माफ किया जाए। जंडेल ने चेतावनी दी कि यदि किसानों को न्याय नहीं मिला तो वह जीवनभर जूते-चप्पल नहीं पहनेंगे। मंगलवार को वह अपने इस एलान पर कायम रहे और पूरे दिन नंगे पैर खेतों में घूमकर किसानों की फसलों का हाल देखा। विधायक बाबू जंडेल की यह ‘नंगे पैर प्रतिज्ञा’ अब श्योपुर जिले में चर्चा का नया विषय बन गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *