ग्वालियर में कर्ज विवाद में अपहृत होटल मैनेजर सौरभ शर्मा की जान एक स्मार्टवॉच ने बचाई। सूदखोरों ने उसे बंधक बनाकर मारपीट की, लेकिन स्मार्टवॉच से की गई …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 17 Dec 2025 08:31:14 AM (IST)Updated Date: Wed, 17 Dec 2025 08:31:14 AM (IST)

Gwalior: किडनेपर्स की स्मार्टवॉच यूज कर गर्लफ्रेंड को भेजा SOS, पुलिस ने छुड़ाया
स्मार्टवॉच ने बचाया युवक की जान। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कर्ज विवाद में होटल मैनेजर का अपहरण
  2. स्मार्टवॉच से गर्लफ्रेंड को कॉल कर साझा की लोकेशन
  3. सूचना मिलते ही पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

डिजिटल डेस्क, एमपी। डिजिटल युग के लिए आमतौर पर दो तरह की राय हैं। यह लोगों के लिए अच्छा और बुरा दोनों ही साबित हो सकता है। अगर, आप मोबाइल और इंटरनेट का उपयोग दिन भर ऊटपटांग चीजें देखने में करते हैं, तो यह आपके लिए हानिकारक है। वहीं आप इसका उपयोग नई-नई टेक्नोलॉजी को समझने में करते हैं, तो यह आपकी जिंदगी भी बचा सकती है। जी हां… ग्वालियर के सौरभ शर्मा ने अपनी जान एक स्मार्टवॉट की मदद से बचा ली। यह सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा होगा। आइए बताते हैं आपको पूरा माजरा।

पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय सौरभ शर्मा कोटेश्वर कॉलोनी का निवासी है। उत्तराखंड के हरिद्वार में होटल मैनेजर का काम करता है। वह कुछ दिन पहले छुट्टी पर ग्वालियर आया था। सौरभ ने सूदखोर हेमंत शर्मा उर्फ छोटू त्यागी और सचिन त्यागी से 2.90 लाख रुपये उधार लिए थे। वह 3.20 लाख रुपये चुका चुका था, लेकिन आरोपियों ने चक्रवृद्धि ब्याज जोड़कर 6 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी।

रास्ते से उठा ले गए आरोपी

सौरभ अपने घर के पास था। आरोपियों ने उसे बाइक पर बैठने को कहा। उसने मना किया, तो जबरन अपहरण कर उसे सचिन त्यागी के घर ले गए। वहां एक कमरे में बंद कर बेरहमी से मारपीट की। उससे कहा कि अगर पैसे नहीं दिए, तो जान से मार देंगे।

स्मार्टवॉच से बचाई जान

मारपीट के बाद सौरभ को कमरे में बंद कर आरोपी निकल गए। इस दौरान पीड़ित की नजर सचिन त्यागी की स्मार्टवॉच पर पड़ी। उसने उसी स्मार्टवॉच से अपनी गर्लफ्रेंड को कॉल कर दिया। अपहरण की जानकारी देकर लोकेशन साझा कर दी। गर्लफ्रेंड ने तुरंत सौरभ के पिता और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके से छुड़ाया

सूचना मिलते ही पुलिस ने हेमंत शर्मा को हिरासत में लिया। दबाव बनाकर सचिन त्यागी से संपर्क कराया। पुलिस दबाव के चलते सचिन ने सौरभ को छोड़ दिया। उसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

अवैध सूदखोरी पर कार्रवाई

ग्वालियर सीएसपी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि मामला अवैध धन उधारी और अत्यधिक ब्याज वसूली से जुड़ा है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed