Gwalior Weather Update: हिमालय क्षेत्र से आ रही ठंडी हवा से ग्वालियर अंचल के तापमान में जबरदस्त गिरावट आई और प्रदेश में दिन का तापमान सबसे कम ग्वालियर …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 20 Dec 2025 09:53:48 PM (IST)Updated Date: Sat, 20 Dec 2025 09:53:47 PM (IST)

Gwalior में हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सितम, धूप रही बेअसर, हवाओं ने किया बेहाल
ग्वालियर में हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सितम

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। हिमालय क्षेत्र से आ रही ठंडी हवा से अंचल के तापमान में जबरदस्त गिरावट आई और प्रदेश में दिन का तापमान सबसे कम ग्वालियर में दर्ज किया गया। दिन का तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि शुक्रवार को यह तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस पर था। यानी 4.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। इससे दिन में लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। हालांकि रात का तापमान भी इस सीजन का सबसे कम 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस तापमान में भी शुक्रवार के मुकाबले 3.9 डिग्री सेल्सियस गिरावट आई। दिन का तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम और रात का तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आगामी 24 घंटे में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इससे अंचल में ठंड बढ़ सकती है। ग्वालियर में सुबह से मौसम साफ था और कोहरा भी नहीं था, लेकिन हिमालय क्षेत्र से आ रही बर्फ जैसी ठंडी हवाओं ने दिन को भी ठंडा कर दिया।

स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक हुकुम सिंह का कहना है कि हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के असर से ठंड बढ़ी है और हिमालय क्षेत्र से आ रही सर्द हवाओं से अंचल के तापमान में गिरावट आई है।

दिसंबर के महीने में कब रहा सबसे कम तापमान

दिसंबर 2018 (सबसे सर्द रात)

इस साल 28 दिसंबर के आसपास पारा 1.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया था। यह पिछले एक दशक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई थी।

दिसंबर 2019 (सबसे ठंडा दिन): इस वर्ष ग्वालियर ने “कोल्ड डे” का लंबा स्पैल देखा।

30 दिसंबर 2019 को अधिकतम तापमान 11.4 डिसे रहा, जो सामान्य से 10-12 डिग्री कम था। लोग दिन में भी ठिठुरने को मजबूर थे।

दिसंबर 2021: इस साल भी न्यूनतम तापमान 2.0 डिसे तक पहुंचा था।

दिसंबर 2023: पिछले साल दिसंबर के अंत में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *