ग्वालियर में 3 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी इंजीनियर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दुष्कर्म के आरोप के बाद इंजीनियर की नौकरी चली गई थी। वहीं मृतक …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 21 Dec 2025 02:15:14 AM (IST)Updated Date: Sun, 21 Dec 2025 02:26:21 AM (IST)

3 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी इंजीनियर ने खाया जहर, स्वजन बोले- बच्ची की मां मांग रही थी 60 लाख रुपए
बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी इंजीनियर ने की आत्महत्या

HighLights

  1. 26 वर्षीय इंजीनियर ने जहर खाकर की आत्महत्या
  2. मां पर राजीनामा के लिए 60 लाख मांगने का आरोप
  3. मां ने आरोप लगाया कि 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: शहर के गोला का मंदिर स्थित पुरुषोत्तम विहार में 26 वर्षीय इंजीनियर लवजीत सिंह राणा उर्फ लव ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। लवजीत पर तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का केस दर्ज था। इसी के चलते लवजीत की नौकरी तक चली गई थी।

स्वजनों का आरोप है- लवजीत पर जिस बच्ची की मां द्वारा यह आरोप लगाया गया, उसकी मां 60 लाख रुपए राजीनामा करने के एवज में मांग रही थी। 30 लाख रुपए दे भी चुके थे। फिर भी उसकी मां और वकील रुपए मांगते थे। इससे लवजीत तनाव में था। इसी के चलते उसने आत्महत्या की है। फिलहाल गोला का मंदिर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है। इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है।

मूल रूप से डबरा के रामगढ़ का रहने वाला लवजीत सिंह राणा करीब तीन महीने से अपने चाचा के पुरुषोत्तम विहार स्थित घर पर रह रहा था। यहीं उसने शुक्रवार रात को जहर खा लिया। जब उसने उल्टियां करना शुरू की तब स्वजन अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने नब्ज टटोलकर मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- जनवरी से फिर शुरू होगी भोपाल-मढ़ई-पचमढ़ी हेली सेवा, Eco-Sensitive Zone में हेलीपैड होने से बंद हुई थी उड़ान

डॉक्टर ने जहर खाने की बात कही है। फिर अस्पताल से ही पुलिस को सूचना दी गई। गोला का मंदिर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। स्वजनों ने बताया कि लवजीत पर तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का केस डबरा सिटी थाने में दर्ज हुआ था। अब परिवार से रुपए मांगे जा रहे थे। इसी के चलते लवजीत ने आत्महघाती कदम उठाया।

दोस्त के घर मिलने गया था, दोस्त की किरायेदार ने की थी शिकायत

लवजीत दिल्ली मेंनौकरी करता था। अप्रैल में वह अपने घर आया था। 22 अप्रैल को दोस्त आकाश से मिलने उसके घर गया था। फिर दोनों कार से चले गए। आकाश के घर पर रहने वाली किरायेदार ने आरोप लगाया था कि उसकी बच्ची को दोनों कार से घुमाने के बहाने ले गए थे। उसके साथ गलत काम किया। बच्ची रो रही थी। उसके चोट के निशान भी थे। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली थी। लवजीत के स्वजनों का कहना है कि इस घटना के बाद से उसका भविष्य चौपट हो गया था।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में PDW के औचक निरीक्षण से इंजीनियरों में नाराजगी और डर, एक दिन के हड़ताल का एलान

युवक ने आत्महत्या की है। उस पर डबरा में बच्ची के साथ दुष्कर्म का केस दर्ज था। आत्महत्या क्यों की, यह जांच चल रही है।

-हरेंद्र शर्मा, थाना प्रभारी गोला का मंदिर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *