वर्ष 2025 की विदाई में अब कुछ दिन ही शेष बचे हैं। यह वर्ष मध्य प्रदेश के लिए कई मायनों में यादगार रहा। इस साल प्रदेश ने कई ऐसे अपराध देखे जिनकी चर्चा पूरे देश में रही।  इस ईयर एंडर में हम उन बड़े अपराधों का जिक्र करेंगे, जिन्होंने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया।

शादी के 12 दिन, हनीमून की खूबसूरत वादियां और फिर… एक खौफनाक अंत!

बीते वर्ष 2025 में देशभर के शादीशुदा जोड़ों में दहशत भर देने वाला एक कांड मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। सोनम और राजा की शादी और हनीमून ट्रिप की कहानी ने पूरे देश को हिलाकर कर रख दिया। इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने 11 मई 2025 को शादी की थी। शादी के बाद दोनों 23 मई को मेघालय के शिलांग और सोहरा के आसपास हनीमून मनाने गए, लेकिन कुछ ही दिनों बाद दोनों लापता हो गए। इसके बाद जो हुआ उसने पूरे देश में हलचल मचा दी। 

राजा का शव मिलने पर बड़ा खुलासा

शादीशुदा जोड़े के यूं अचानक लापता होने के पीछे तमाम कहानियां बनने लगीं। मध्य प्रदेश से लेकर मेघायल से तक सरकार और प्रशासन हिल गया। तमाम कोशिशों के बाद स्थानीय पुलिस की तलाश एक जगह रुकी। अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां तब बन गईं जब 2 जून 2025 को राजा का शव सोहरा के पास एक गहरी घाटी में मिला। शरीर पर साफ चोटों के निशान थे और हत्या की आशंका उजागर हुई। सोनम का क्या हुआ पुलिस के लिए ये अब भी बड़ा सवाल था। तमाम कयासों और तलाश के बाद उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर के पास एक ढाबे पर सोनम की जानकारी सोशल मीडिया में वायरल हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना था कि वह हत्या की साजिश में शामिल थी और साथी आरोपियों के साथ भाग रही थी। 

हत्या के रची गई थी साजिश

एसआईटी (विशेष जांच टीम) ने पाया कि सोनम और उसका प्रेमी राज कुशवाहा राजा की हत्या की साजिश रच रहे थे। सोनम कथित तौर पर राजा से पहले से रिश्ते में थी और उसने राज और तीन अन्य अभियुक्तों को कॉन्ट्रैक्ट किलर के रूप में प्रेरित किया। राजा को सोहरा के एक सुनसान स्थान पर ले जाकर उन तीनों ने चाकू/छुरी से हमला कर हत्या की, जबकि सोनम कथित रूप से वहीं मौजूद थी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *