ग्वालियर के बिजौली क्षेत्र में युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगी। पड़ोसी गांव के दो लोगों पर आरोप लगाया गया, लेकिन पुलिस को घटनाक्रम संदिग्ध ल…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 26 Jun 2026 10:58:01 AM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jun 2026 10:58:01 AM (IST)

गोली लगने के बाद पड़ोसियों पर लगाया आरोप, आरोपी घर में सोते मिले, पुलिस बोली- कहानी संदिग्ध
पड़ोसियों पर लगाया गोली मारने का आरोप। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. पारसेन गांव में युवक की जांघ में संदिग्ध गोली लगी।
  2. पीड़ित ने दो पड़ोसियों पर गोली मारने का आरोप लगाया।
  3. आरोपी पुलिस पहुंचने पर अपने घर में सोते मिले।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बिजौली के पारसेन गांव में रात 2.30 बजे एक युवक को गोली लगी है। उसने और उसके हिस्ट्रीशीटर चाचा ने पड़ोस के गांव में रहने वाले दो लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। यह दोनों ही घर पर सोते हुए मिले हैं। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में एफआइआर दर्ज नहीं हो सकी। पुलिस ने उसका मेडिकल करा दिया है। गोली लगने को लेकर भी पुलिस को कहानी में पेंच नजर आ रहा है।

पारसेन का रहने वाला गोला पुत्र गजेंद्र गुर्जर अपने घर पर ही था। रात करीब 2.30 बजे उसे संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी जांघ में गोली लगी। गोली लगने की सूचना उसके चाचा बृजेंद्र उर्फ कक्का गुर्जर ने पुलिस को दी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।

पुलिस को सोते मिले दोनों

उसके बाद पुलिस ने बयान लिए तो वह बोला कि पड़ोस के कुंअरपुरा गांव में रहने वाले कल्लू गुर्जर और शंभु गुर्जर ने उसे गोली मारी है। पुलिस इनके घर पहुंची तो दोनों घर पर सोते मिले। उनको लेकर थाने पहुंची।

naidunia_image

बृजेंद्र अपराधी, इनसे चल रहा झगड़ा

बृजेंद्र के बारे में एसडीओपी मनीष यादव ने बताया कि कल्लू और शंभु से उसका झगड़ा चल रहा है। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद है। चार दिन पहले भी विवाद हुआ था, इस मामले में एफआइआर दर्ज हुई थी, इसलिए कहानी संदिग्ध है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *