शहर के गोला का मंदिर इलाके में बुजुर्ग मां पर अत्याचार करने वाले युवक और उसके बेटे पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

Publish Date: Fri, 26 Jun 2026 06:38:45 PM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jun 2026 06:38:45 PM (IST)

ग्वालियर में जिस मां ने बेटा पाने के लिए मांगी थी मन्नत, उसी कलयुगी बेटे ने संपत्ति के लिए बुजुर्ग मां को बेरहमी से पीटा; बहन पर भी हमला
र बेटे और नाती ने 65 वर्षीय बुजुर्ग मां से मारपीट की( सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. ग्वालियर में संपत्ति के बंटवारे को लेकर बेटे और नाती ने 65 वर्षीय बुजुर्ग मां से मारपीट की
  2. बचाने पहुंची बेटी पर भी हमला किया, मोहल्ले वालों के आने पर आरोपित मौके से फरार
  3. पुलिस ने मां-बेटी की शिकायत पर दोनों आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के गोला का मंदिर इलाके में बुजुर्ग मां पर अत्याचार करने वाले युवक और उसके बेटे पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। जिस मां ने उसे पाने के लिए मन्नत मांगी थी, वह बुढ़ापे की लाठी बनने के बजाय संपत्ति के बंटवारे को लेकर अपनी ही मां की मारपीट करने लगा। इस घटना में आरोपित का बेटा भी शामिल था। जब वृद्धा की बेटी बचाने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई।

संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद

गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नारायण विहार, गल्ला मंडी गेट के पास रहने वाली 65 वर्षीय छाया पत्नी धीर सिंह सिकरवार ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा भारत सिकरवार और नाती अनुराग सिकरवार उन पर पूरा घर अपने नाम करने का दबाव बना रहे थे। संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद बढ़ने पर दोनों ने उनके साथ मारपीट कर दी।

आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट की

जब वृद्धा की बेटी बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट की। मां-बेटी की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों आरोपित वहां से भाग निकले। घायल वृद्धा को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

धमकी भी दी

पीड़िता का आरोप है कि आरोपित एफआईआर दर्ज नहीं कराने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की तो सोते समय जान से मार देंगे।

पुलिस का क्या कहना है

वृद्धा और उसकी बेटी के साथ मारपीट करने वाले वृद्धा के बेटे और नाती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दोनों कई महीनों से वृद्धा को प्रताड़ित कर रहे थे।

– धर्मेंद्र यादव, थाना प्रभारी, गोला का मंदिर

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर: एम्स भोपाल के डॉक्टरों ने अमेरिका में सीखी फेफड़ा प्रत्यारोपण की आधुनिक तकनीक, अब प्रदेश में ही मिलेगा विश्वस्तरीय इलाज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *