ग्वालियर के कंपू में 23 वर्षीय छात्रा को शादी का झांसा देकर पवन मौर्य ने सेवन स्पाइस होटल और किले पर दुष्कर्म किया। दूसरी से सगाई कर मुकर गया। FIR दर्…और पढ़ें

HighLights
- छात्रा ने मामा के घर आरोपी से दोस्ती हुई।
- सेवन स्पाइस होटल में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म।
- कई बार संबंध बनाए फिर शादी से मुकर गया।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के कंपू क्षेत्र में छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां कटोराताल स्थित सेवन स्पाइस होटल में दुष्कर्म किया गया। छात्रा को शादी का झांसा दिया गया था, इसके बाद युवक मुकर गया। पुलिस ने उस पर एफआइआर दर्ज कर ली है।
सिकंदर कंपू की रहने वाली 23 वर्षीय छात्रा अपने मामा के घर गई थी। यहां उसकी दोस्ती पवन मौर्य से हो गई। दोनों फोन पर बात करने लगे। पवन ने उसे मिलने के लिए सेवन स्पाइस रेस्त्रां और होटल में बुलाया। यहां उसने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। उसने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, फिर वह शादी से मुकर गया।
