भेंसलाय पीथमपुर मार्ग के ग्राम भैंसलाय के पास पुलिस ने 4 लाख रुपए की शराब पकड़ी है। पुलिस द्वारा वाहन क्रमांक एमपी 09-सीजे-9152 सफेद रंग मारूती सुजुकी डिजार कार को रोकने की कोशिश की गई।

 

मौके से चालक फरार और सघन तलाशी

कार को रोकने का प्रयास करने पर ड्राईवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद आबकारी टीम द्वारा उक्त गाड़ी की सघन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन के भीतर से गत्ते के कुल 12 कार्टून्स बरामद किए गए जिसमें देशी प्लेन मदिरा पाई गई।

 

भारी मात्रा में अवैध शराब और वाहन जब्त

जांच करने पर प्रत्येक कार्टून में 50-50 नग देशी शराब के रखे पाये थे। इस प्रकार कुल 180 बल्क लीटर देशी मदिरा अवैध रूप से परिवहन कर ले जाई जा रही थी। जिसे विधिवत कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जप्त मदिरा एवं वाहन का कुल अनुमानित बाजार मूल्य 4 लाख 39 हजार रूपये हैं।

 

कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी एवं डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में वृत्त महू ब प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी पवन टीकेकर एवं टीम के द्वारा अवैध शराब जप्ती की कार्यवाही की गई। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *