राजधानी में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने शनिवार को बड़ा अभियान चलाया। शहर और आसपास के क्षेत्रों में बिना अनुमति विकसित की जा रही छह कॉलोनियों पर एक साथ बुलडोजर कार्रवाई की गई। करीब 82 करोड़ रुपए मूल्य की जमीन पर किए गए अवैध विकास कार्यों को हटाते हुए प्रशासन ने सड़कें, गेट और बाउंड्रीवॉल ध्वस्त कर दीं। हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया के नेतृत्व में राजस्व और प्रशासनिक अमले ने यह कार्रवाई की। एक साथ कई स्थानों पर हुई कार्रवाई से कॉलोनाइजरों और जमीन कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।


इन कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

कोलूखेड़ी स्थित रिद्धि-सिद्धि और सपना कॉलोनी में अवैध निर्माण हटाए गए।खसरा नंबर 128 की 1.846 हेक्टेयर भूमि पर विकसित की जा रही कॉलोनी पर कार्रवाई की गई। जमीन का बाजार मूल्य करीब 13 करोड़ रुपए बताया गया है। वहीं बरखेड़ी बज्याफत के भूपति परिसर और राधा परिसर में बनाई गई सड़कें और अन्य निर्माण तोड़े गए। इसी के साथ सेमरी बज्याफत स्थित विंध्य रेनबो फार्म्स पर भी बुलडोजर चलाया गया। औऱ जमोनिया छीर की श्रद्धा कॉलोनी में अवैध विकास कार्य हटाए गए।

यह भी पढ़ें-भोपाल में 32 परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी,नकल रोकने प्रशासन अलर्ट,रेलवे ने बनाया हेल्प डेस्क

कार्रवाई रहेगी जारी

एसडीएम विनोद सोनकिया ने बताया कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रशासन ने नई अवैध कॉलोनियों की पहचान शुरू कर दी है और आने वाले दिनों में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि बिना वैधानिक अनुमति कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ किसी भी स्तर पर नरमी नहीं बरती जाएगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *