राज्य शासन ने प्रभारी तहसलीदार दीपेश धाकड़, मस्तराम गुर्जर को श्योपुर व नवलकिशोर जाटव को अशोकनगर भेजा गया है। …और पढ़ें

HighLights
- ग्वालियर के तीन प्रभारियों का ट्रांसफर
- संभाग के अन्य जिलों में भी फेरबदल
- दो जिला पुलिस अधीक्षकों को अतिरिक्त जिम्मेदारी
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। राज्य शासन ने सोमवार को कई अधिकारियों के तबादले किए गए वहीं कुछ को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। ग्वालियर के तीन प्रभारी तहसीलदारों के तबादले हुए हैं।
प्रभारी तहसलीदार दीपेश धाकड़, मस्तराम गुर्जर को श्योपुर व नवलकिशोर जाटव को अशोकनगर भेजा गया है। वहीं भिंड में प्रभारी तहसीलदार माला शर्मा को मुरैना में पदस्थ किया है। मुरैना में पदस्थ प्रभारी ज्योति लक्षकार तहसीलदार को उज्जैन भेजा गया है। वहीं प्रभारी तहसीलदार वंदना यादव को मुरैना भेजा है। प्रभारी तहसीलदार राजेश कुशवाह को दतिया से निवाड़ी, आशीष यशवाल को मुरैना से गुना भेजा है।
अन्य फेरबदाल में भिंड पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा को सेनानी 17वीं वाहिनी विसबल भिंड का अतिरिक्त प्रभार दिया है। वहीं दतिया पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल को सेनानी 29वीं वाहिनी विसबल दतिया का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
