मुख्य आरोपी गोलू कटारे अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 12 Jun 2026 09:39:03 AM (IST)Updated Date: Fri, 12 Jun 2026 09:43:58 AM (IST)

पांच हजार रुपये के लेनदेन में युवक की चाकू गोदकर हत्या करने वाले भाई-बहन गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
हत्या वाले स्थान पर जांच करते पुलिस कर्मी और सड़क पर फैला खून और मृतक मोनू राजे एवं हत्या करने वाली बहन और भाई। नईदुनिया

HighLights

  1. मुरार के बंशीपुरा में पड़ोसियों के बीच चल रहे मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप
  2. घायल बेटे को बचाने दौड़ी मां को भी बदमाशों ने नहीं बख्शा
  3. चाकू के वार से हालत नाजुक, अस्पताल में जिंदगी की लड़ रही जंग

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के बंशीपुरा में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसे बचाने पहुंची उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपित भाई-बहन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपित की तलाश जारी है।

सीएसपी मुरार अतुल सोनी ने बताया कि बंशीपुरा निवासी मोनू राजे पुत्र अशोक राजे के पड़ोस में रहने वाले गोलू कटारे से पांच हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने बुधवार को हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि गोलू कटारे ने अपने भाई नवीन कटारे और बहन रजनी कटारे के साथ मिलकर मोनू पर हमला कर दिया। विवाद के दौरान आरोपियों ने मोनू के साथ मारपीट की और उस पर चाकू से कई वार किए।

बेटे को बचाने पहुंची उसकी मां को भी नहीं बख्शा गया और उन पर भी चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान मोनू ने दम तोड़ दिया। वहीं उसकी मां की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और वह अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं।

घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। वारदात के बाद तीनों आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस की दो टीमों ने लगातार दबिश देकर गुरुवार तड़के नवीन कटारे और रजनी कटारे को हिरासत में ले लिया। हालांकि मामले का मुख्य आरोपी गोलू कटारे अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed