वृद्ध पिता ने पुलिस से शिकायत की, जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 09 Jun 2026 09:48:47 AM (IST)Updated Date: Tue, 09 Jun 2026 09:49:07 AM (IST)

ग्वालियर में कलयुगी बेटा: खून-पसीने की कमाई से बने घर से वृद्ध पिता को लाठी से पीटकर निकाला, रातभर छिपकर रहे बुजुर्ग
एआई से बना चित्र।

HighLights

  1. मकान पर हक जताने को लेकर हुआ विवाद
  2. बेटे के डर से मोहल्ले में छिपने को मजबूर हुए पिता
  3. आरोपी पर पुरानी छावनी थाने में मामला दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। पुरानी छावनी थाना क्षेत्र की बजरंग कालोनी में एक युवक ने अपने वृद्ध पिता के साथ मारपीट कर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। सुबह उन्होंने पुलिस से शिकायत की, जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार बजरंग कालोनी स्थित प्यारे सिंह का पुरा निवासी अतर सिंह धानुक ने शिकायत दर्ज कराई है कि रविवार रात करीब 11:30 बजे उनका बेटा रवि धानुक घर पहुंचा। आते ही उसने गाली-गलौज शुरू कर दी।

जब पिता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनसे कहा कि घर पर उनका कोई अधिकार नहीं है और उन्हें यहां से चले जाना चाहिए। बुजुर्ग पिता ने बेटे को समझाने का प्रयास करते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर की मेहनत और खून-पसीने की कमाई से यह मकान बनाया है तथा उसके अलावा उनका कोई सहारा नहीं है। लेकिन यह बात सुनकर रवि और अधिक आक्रोशित हो गया।

आरोप है कि उसने पास में रखी लाठी उठाकर पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बाद आरोपी ने अपने पिता को धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया। बेटे के डर से घायल और सहमे बुजुर्ग पूरी रात मोहल्ले में छिपे रहे। सुबह उन्होंने पुरानी छावनी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर आरोपी पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *