मंगलवार की सुबह मौसम ने एक बार फिर करवट बदली और उमस से बेहाल लोगों को थोड़ी राहत दी, लेकिन यह राहत बेहद कम समय के लिए थी। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 09 Jun 2026 08:44:06 AM (IST)Updated Date: Tue, 09 Jun 2026 08:44:35 AM (IST)

ग्वालियर में मौसम का यू-टर्न: रात की भीषण गर्मी के बाद सुबह झमाझम बारिश, जानें अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम
बहोड़ापुर इलाके में सुबह होती बारिश। नईदुनिया

HighLights

  1. एमपी में सबसे गर्म रही ग्वालियर की रात
  2. सुबह 15 मिनट की आफत भरी राहत
  3. 11 जून से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही ग्वालियर-चंबल संभाग में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। स्थिति यह है कि दिन के साथ-साथ अब रातें भी भयंकर तप रही हैं। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान 29.7°C दर्ज किया गया, जिसने ग्वालियर की रात को पूरे मध्य प्रदेश में सबसे गर्म बना दिया। दूसरे नंबर पर जबलपुर रहा, जहां पारा 29°C रहा।

हालांकि, मंगलवार की सुबह मौसम ने एक बार फिर करवट बदली और उमस से बेहाल लोगों को थोड़ी राहत दी, लेकिन यह राहत बेहद कम समय के लिए थी।

सुबह धूप के बाद आंधी और बारिश

मंगलवार सुबह की शुरुआत रोजाना की तरह तेज धूप के साथ हुई थी। दिन चढ़ने के साथ ही धूप तीखी होने लगी थी, लेकिन सुबह करीब साढ़े छह बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज ठंडी हवाएं चलने लगीं। देखते ही देखते आधे घंटे के भीतर बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो अगले 10 मिनट में तेज वर्षा में बदल गई। हालांकि, झमाझम बारिश का यह दौर महज 15 मिनट ही चला। बारिश थमते ही हवाओं में फिर से कड़कपन आ गया है और धूप निकल आई है।

राजस्थान की गर्म हवाओं से तप रहा शहर

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं के कारण ग्वालियर के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.6°C दर्ज किया गया। दोपहर में हल्के बादल छाने से गर्मी से राहत मिलने के बजाय उमस और बढ़ गई, जिससे लोग दफ्तरों और घरों के अंदर भी कूलर-पंखों के सामने पसीने से तर-बतर होते रहे।

11 जून से फिर बदलेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी 11 जून को हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से ग्वालियर और आसपास के क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम बदलेगा और गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है। तब तक लोगों को इस तीखी धूप और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *