मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक अब करीब नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 15 से 18 जून के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। इंदौर और जबलपुर संभाग के रास्ते मानसून के आने की संभावना जताई जा रही है। मंगलवार को नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल और बालाघाट समेत कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना है। प्री-मानसून गतिविधियों के चलते मौसम लगातार बदल रहा है।

दो दिन लू का भी असर रहेगा

बारिश के बीच गर्मी का असर भी बना हुआ है। 10 और 11 जून को भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में लोगों को दिन के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मंडला रहा सबसे गर्म जिला

सोमवार को मंडला में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। छिंदवाड़ा, खजुराहो, दमोह और मलाजखंड में भी पारा 42 डिग्री के आसपास रहा। ग्वालियर, जबलपुर, भोपाल और इंदौर में भी गर्मी का असर महसूस किया गया। रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट जिलों में अगले तीन से चार दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कई स्थानों पर मध्यम वर्षा भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें-नाराज छात्रों ने ईएसबी कार्यालय का किया घेराव, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

भोपाल-नर्मदापुरम क्षेत्र को मिलेगी राहत

भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा में बादल छाने और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इससे तापमान में कमी आने और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। इंदौर, उज्जैन, धार, खरगोन, बड़वानी, खंडवा और बुरहानपुर में अरब सागर से आने वाली नमी का असर दिखेगा। यहां बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें-चूहों और गंदगी ने छीनी फाइव स्टार होटल की चमक, कोर्टयार्ड बाय मैरियट का फूड लाइसेंस निलंबित

तापमान में 2 से 5 डिग्री तक गिरावट संभव

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है। मौसम में यह बदलाव मानसून की एंट्री के लिए अनुकूल माहौल तैयार कर रहा है। प्रदेश में चक्रवाती परिसंचरण, ट्रफ लाइन और प्री-मानसून सिस्टम सक्रिय हैं। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव भी मौसम को प्रभावित कर सकता है, जिससे आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलता रहेगा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *