नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने विभिन्न नगरीय निकायों में सामने आई वित्तीय अनियमितताओं, निर्माण कार्यों में लापरवाही, शासकीय भूमि और आय के दुरुपयोग तथा कोरोना काल में सामग्री क्रय संबंधी गड़बड़ियों के मामलों में कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। विभागीय जांच में दोषी पाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों पर वेतनवृद्धि रोकने, पदावनति, पेंशन कटौती और अनिवार्य सेवानिवृत्ति जैसे दंड लगाए गए हैं। नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त संकेत भोंडवे ने लंबित जांच प्रकरणों के निराकरण के दौरान यह कार्रवाई करते हुए स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यों में अनियमितता और वित्तीय गड़बड़ी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आयुक्त संकेत भोंडवे ने कहा कि विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए अनियमितता, भ्रष्टाचार और लापरवाही के मामलों में दोषियों के खिलाफ भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। 

ये भी पढ़ें-  ‘आखिर मां ने मेरी जान ले ली’: भोपाल में छात्रा की संदिग्ध मौत, मरने से पहले ये मैसेज लिखा; मां का BF पर आरोप

नागौद में स्टॉप डेम निर्माण में लापरवाही

नगर परिषद नागौद में स्टॉप डेम निर्माण कार्य में अनियमितता पाए जाने पर तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय पांडेय को परिनिंदा दंड दिया गया है। इसके चलते वे एक वर्ष तक पदोन्नति के लिए पात्र नहीं होंगे।

ये भी पढ़ें-  बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के नाम पर सियासी संग्राम: कांग्रेस, भाजपा, छात्र संगठन और हिंदू संगठन आमने-सामने

जैतहरी में कोरोना के समय में खरीदी में कार्रवाई

नगर परिषद जैतहरी में कोरोना काल के दौरान सामग्री क्रय में अनियमितता पाए जाने पर तत्कालीन भंडार प्रभारी मोहित शर्मा, प्रभारी मुख्य लिपिक-लेखपाल रजनीश लहंगीर और स्वच्छता प्रभारी संजीव राठौर की चार-चार वेतनवृद्धियां संचयी प्रभाव से रोक दी गई हैं। इसी निकाय में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की भूमि एवं आय हड़पने के मामले में राजस्व निरीक्षक अवधेश बीझी और प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र सिंह की दो-दो वेतनवृद्धियां संचयी प्रभाव से रोकी गई हैं। भूमि संबंधी अनियमितताओं के एक अन्य मामले में सेवानिवृत्त प्रभारी सीएमओ राम मिलन तिवारी की पेंशन का 10 प्रतिशत हिस्सा स्थायी रूप से रोक दिया गया है। वहीं कोरोना कालीन खरीदी में गड़बड़ी के मामले में उनकी पेंशन की 20 प्रतिशत राशि भी स्थायी रूप से काटी जाएगी। 

ये भी पढ़ें-  MP News: मध्यप्रदेश से राज्यसभा जाएंगे तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल, भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवार

नीलामी प्रक्रिया में अनियमितता पर रोकी वेतनवृद्धियां

नगर परिषद पिपलौदा में नीलामी प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी अरुण पाठक की तीन वेतनवृद्धियां संचयी प्रभाव से रोक दी गई हैं। नगर पालिका शहडोल में मोहनराम मंदिर तालाब और मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण कार्यों में अनियमितता पाए जाने पर उपयंत्री देव कुमार गुप्ता और तत्कालीन सहायक यंत्री बृजेन्द्र प्रसाद शर्मा की तीन-तीन वार्षिक वेतनवृद्धियां असंचयी प्रभाव से रोकी गई हैं। 

ये भी पढ़ें-  भोपाल में 30 साल पुरानी लाइन फटीः पानी का संकट चौथे दिन भी बरकरार, VIP इलाकों में पहुंचे टैंकर, जनता परेशान

धार में तालाब निर्माण में गड़बड़ी

तालाब संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण योजना के तहत धार नगर पालिका क्षेत्र में देवीसागर तालाब निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्यों में अनियमितता पाए जाने पर तत्कालीन उपयंत्री सुधीर ठाकुर तथा सहायक यंत्री देवेन्द्र कोल की एक-एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोक दी गई है। 

ये भी पढ़ें-  सिरफिरे की खौफनाक करतूत: बात करने से मना किया तो सरेराह युवती को चाकू मारे, बचाने आई बहन को भी किया लहूलुहान

9 लाख की क्षति पहुंचाने पर पदावनति

आगर मालवा जिले की सोयतकलां नगर परिषद में माधव चौक स्थित भूखंड प्रकरण में अनियमितता कर शासन को 9 लाख रुपये से अधिक की आर्थिक क्षति पहुंचाने के मामले में तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक कुमार पांचाल को दोषी मानते हुए राजस्व निरीक्षक पद से पदावनत कर उप राजस्व निरीक्षक बना दिया गया है।

अनधिकृत अनुपस्थिति पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति

संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास के यांत्रिकी प्रकोष्ठ में पदस्थ सहायक वर्ग-2 कर्मचारी शेखर ठाकुर के लंबे समय तक अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति प्रदान की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *