शनिवार देर रात उज्जैन जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ। इंदौर के आठ छात्र स्कॉर्पियों से राजस्थान में सांवलिया सेठ दर्शन के लिए जा रहे थे। इंदौर रोड पर राघौपिपलिया गांव के पास देर रात उनकी गाड़ी पलट गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई और सात घायल हो गए।

मृतक की पहचान विशाल पिता दिनेश परिहार (18) के रूप में हुई है, जो इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र इलाके का रहने वाला था। घायलों में नीलेश पिता रामसिंह और पीयूष की स्थिति गंभीर है, जिन्हें इंदौर रैफर किया गया है। अन्य घायलों में चंदन पिता सतीश, आयुष पिता दिलीप, लकी, मिलन और ओम शामिल हैं। सड़क पर पड़ी मृत गाय पर वाहन को चढ़ने से बचाने के दौरान उसके पलटने की जानकारी मिली है। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबूलेंस को बुलाया और सभी को चरक अस्पताल लाया गया। 

ये भी पढ़ें- रीवा में भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार ने जैन साध्वियों को कुचला, दो की मौत; उठी न्यायिक जांच की मांग

इसी साल 12 वीं पास की थी

हादसे के शिकार सभी छात्रों ने इसी साल 12 वीं पास की है और वे सांवलिया सेठ दर्शन के लिए जा रहे थे। मृतक विशाल के परिजन भी रविवार सुबह उज्जैन पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। नानाखेड़ा पुलिस द्वारा मर्ग कायम किया गया है। घटना के बाद डॉक्टरों ने विशाल पिता दिनेश परिहार 18 को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर घायल नीलेश पिता रामसिंह और पीयूष को इंदौर रैफर किया गया है। चंदन पिता सतीश, आयुष पिता दिलीप, लकी, मिलन का उज्जैन में इलाज चला रहा है। जबकि एक अन्य साथी ओम को मामूली चोंट आई है और वो अपने गंभीर घायल दोस्त नीलेश और पीयूष को लेकर इंदौर रवाना हुआ।

 

इनका चल रहा ईलाज

हादसे में घायल

 

इनका चल रहा ईलाज

हादसे में घायल

 

इनका चल रहा ईलाज

हादसे में घायल

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *