विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो को केंद्र सरकार से स्वास्थ्य, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। यहां 15 करोड़ रुपये की लागत से 50 बिस्तरों वाला आधुनिक आयुष वेलनेस सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं के स्किल डेवलपमेंट के लिए एक बड़े शिक्षण संस्थान को भी मंजूरी दी गई है। इसकी जानकारी खजुराहो सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को खजुराहो में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। सांसद शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बुंदेलखंड क्षेत्र को यह महत्वपूर्ण सौगात मिली है। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत बनने वाला यह वेलनेस सेंटर स्थानीय लोगों के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। यहां आयुर्वेद, योग, पंचकर्म, प्राकृतिक चिकित्सा और ध्यान जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह सेंटर पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। 

ये भी पढ़ें-  Twisha Sharma Case: न्याय की मांग लेकर CM हाउस पहुंचे परिजन, बोले-MP में न्याय का भरोसा नहीं, SIT पर उठाए सवाल

पंचकर्म चिकित्सा के माध्यम से शरीर शुद्धिकरण, नेचुरोपैथी के जरिए प्राकृतिक उपचार और मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग एवं मेडिटेशन के विशेष सत्र संचालित किए जाएंगे। सेंटर का संचालन राष्ट्रीय आयुष मिशन और मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग के संयुक्त सहयोग से किया जाएगा। सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर खजुराहो में 25वें काउंटडाउन कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव शामिल होंगे। इसके अलावा 26 और 27 मई को आयुष मंत्रालय की संसदीय स्टैंडिंग कमेटी की बैठक भी खजुराहो में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में देशभर के सांसद और वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे। 

ये भी पढ़ें-  MP: भोपाल में त्विषा शर्मा की मौत मामले की जांच के लिए SIT गठित, पूर्व जज और  बेटे पर दहेज प्रताड़ना के आरोप

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खजुराहो और बुंदेलखंड क्षेत्र से विशेष जुड़ाव है। पहले जहां पर्यटक सिर्फ मंदिरों के दर्शन के लिए आते थे, वहीं अब स्वास्थ्य लाभ और तनावमुक्त जीवन के लिए भी खजुराहो की पहचान बनेगी। सांसद शर्मा ने कहा कि इस परियोजना से स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और क्षेत्र के पर्यटन व आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed