लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों से आम लोगों के घरेलू बजट और परिवहन खर्च पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 15 May 2026 07:35:06 AM (IST)Updated Date: Fri, 15 May 2026 07:52:03 AM (IST)

ग्वालियर में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आज सुबह से बढ़ीं कीमतें, पेट्रोल 109.70 रुपये लीटर
प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. पश्चिम एशिया तनाव का असर, ईंधन कीमतों में फिर उछाल
  2. पेट्रोल 3.28 और डीजल 3.10 रुपये प्रति लीटर हुआ महंगा
  3. शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू हुईं नई दरें

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और ईंधन आपूर्ति पर बढ़ते दबाव का असर अब आम उपभोक्ताओं की जेब पर भी दिखाई देने लगा है। शुक्रवार सुबह से मध्य प्रदेश के ग्वालियर समेत कई जिलों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई। नई दरें सुबह छह बजे से लागू हो गई हैं।

ग्वालियर में पेट्रोल के दाम में 3.28 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। इसके बाद अब पेट्रोल 109.70 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, जबकि पहले इसकी कीमत 106.42 रुपये प्रति लीटर थी।

वहीं डीजल के दाम में 3.10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। अब डीजल 94.90 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जो पहले 91.80 रुपये प्रति लीटर था। पेट्रोल-डीजल के ये ताजा भाव बहोड़ापुर स्थित मिलन फिलिंग पेट्रोल पंप से लिए गए हैं। लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों से आम लोगों के घरेलू बजट और परिवहन खर्च पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *