भोपाल में देर रात तक खुली रहने वाली दुकानों और नाइट गतिविधियों को लेकर सांसद आलोक शर्मा ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को उन्होंने पुलिस कमिश्नर संजय कुमार सिंह से मुलाकात कर शहर में बाजार बंद होने के समय को लेकर एक समान नियम लागू करने की मांग की। सांसद शर्मा ने कहा कि वर्तमान में शहर में “दो तरह के कानून” चल रहे हैं। न्यू मार्केट, एमपी नगर और अन्य नए इलाकों में बाजार रात 10 बजे तक बंद हो जाते हैं, जबकि पुराने भोपाल के कई हिस्सों में दुकानें देर रात या पूरी रात खुली रहती हैं। उनका कहना है कि यह स्थिति कानून-व्यवस्था के लिए ठीक नहीं है और इससे आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है।

ये भी पढ़ें-  MP News: प्रदेश के संविदा शिक्षकों को बड़ी राहत, सरकारी भर्ती में मिलेगा 50% आरक्षण, नियमों में बदलाव

उन्होंने कहा कि रात का समय आराम और परिवार के साथ बिताने के लिए होता है, लेकिन कई युवा पूरी रात बाहर रहते हैं, जो चिंता का विषय है। सांसद ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि पूरे शहर में एक समान नियम लागू कर दुकानों को तय समय पर बंद कराया जाए। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार सिंह ने सांसद को भरोसा दिलाया कि इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और सभी बाजारों के लिए एक समान समय सुनिश्चित करने पर विचार किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- MP Weather Update: चंबल समेत 21 जिलों में आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट, खंडवा का तापमान 43 डिग्री पार

अतिक्रमण और वक्फ जमीन पर भी टिप्पणी

मीडिया से बातचीत में सांसद शर्मा ने शहर में अतिक्रमण के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में कई बार वक्फ जमीन का हवाला देकर रुकावट डाली जाती है, जो उचित नहीं है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भोपाल किसी की निजी जागीर नहीं है और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हाल में कुछ क्षेत्रों में झुग्गियां हटाने की कार्रवाई के दौरान प्रभावित लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था की जा रही है और किसी को बेघर नहीं किया जाएगा।  



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *