भिंड जिले के आलमपुर में पढ़ाई करते समय 15 वर्षीय छात्रा उर्वागी दुबे उर्फ गुनगुन की अचानक मौत हो गई। तालगांव निवासी विनय कुमार दुबे की पुत्री उर्वागी की मौत का कारण साइलेंट अटैक माना जा रहा है।
घटना के समय उर्वागी के पिता विनय कुमार दुबे स्कूल गए हुए थे, जबकि मां बगल के कमरे में टीवी देख रही थीं। उसके छोटे भाई-बहन बाहर खेल रहे थे। स्कूल से लौटने के बाद पिता ने उर्वागी को कई बार आवाज दी। कोई जवाब न मिलने पर वे उसे देखने बगल के कमरे में गए, जहां वह बिस्तर पर बेहोश पड़ी मिली। परिजन तुरंत उसे डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर को साइलेंट अटैक की आशंका जताई है।
ये भी पढ़ें- सीहोर में बेकाबू बोलेरो का कहर: चार किशोरों को 70 फीट तक घसीटते ले गई, दो की मौत; अभी दो जिंदगी से जंग लड़ रहे
परिजनों के अनुसार उर्वागी पढ़ाई में काफी होशियार थी। उसने हाल ही में कक्षा दसवीं का अंतिम पेपर दिया था और परिजनों को बताया था कि उसे 90 प्रतिशत से अधिक अंक मिलने की उम्मीद है। परीक्षा अच्छी जाने के कारण वह काफी खुश भी नजर आ रही थी। उर्वागी के पिता विनय कुमार दुबे अरूसी हाईस्कूल में पदस्थ हैं। घटना के बाद परिवार में गम का माहौल है। वहीं जब परिजन छात्रा को जिला अस्पताल में ले गई तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया है कि साइलेंट अटैक से मौत की संभावना है, पीएम रिपोर्ट के बाद और स्पष्ट हो जाएगा।
