नौसिखिए ड्राइवर ने जैसे ही कार स्टार्ट कर बाहर निकालने का प्रयास किया, वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। कार अचानक तेज गति से आगे बढ़ी और वर्कशाप में खड़ी …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 09 Jun 2026 11:57:24 AM (IST)Updated Date: Tue, 09 Jun 2026 12:03:36 PM (IST)

स्कोडा वर्कशॉप में नौसिखिए ड्राइवर का कहर, अनियंत्रित कार ने एक के बाद एक तीन गाड़ियों को ठोका, लोग बचे
एआई की मदद से बना चित्र।

HighLights

  1. शोरूम के भीतर गाड़ियों से लेकर महंगी हाइड्रोलिक लिफ्ट तक टूटी।
  2. अनियंत्रित वाहन को देख कर्मचारियों और ग्राहकों ने भागकर बचाई जान।
  3. वर्कशॉप मैनेजर की शिकायत पर पड़ाव थाना पुलिस ने शुरू की जांच।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। सर्विसिंग के बाद कार लेने पहुंचे एक नौसिखिए ड्राइवर की लापरवाही से स्कोडा शोरूम की वर्कशाप में बड़ा हादसा हो गया। ड्राइवर कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और उसने एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस दौरान वर्कशाप में लगी महंगी लिफ्ट भी क्षतिग्रस्त हो गई।

7 लाख का नुकसान

घटना में करीब सात लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। पुलिस ने मैनेजर सागर शर्मा की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सर्विसिंग और मरम्मत के लिए आई थी कार

जानकारी के अनुसार पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित एएसएम स्कोडा शोरूम की वर्कशॉप में कार सर्विसिंग और मरम्मत के लिए आई थी। वाहन तैयार होने के बाद उसका मालिक कार लेने के लिए एक ड्राइवर को भेजा। बताया गया है कि कार लेने पहुंचा ड्राइवर वाहन चलाने में अधिक अनुभवी नहीं था। जैसे ही उसने कार स्टार्ट कर बाहर निकालने का प्रयास किया, वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। कार अचानक तेज गति से आगे बढ़ी और वर्कशाप में खड़ी अन्य गाड़ियों से टकरा गई।

एक के बाद एक तीन कारों को मारी टक्कर

अनियंत्रित वाहन ने एक के बाद एक तीन कारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनमें भारी नुकसान हुआ। हादसा यहीं नहीं रुका। नियंत्रण खो चुके ड्राइवर ने वर्कशाप में लगी हाइड्रोलिक लिफ्ट को भी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लिफ्ट क्षतिग्रस्त होकर अनुपयोगी हो गई। घटना के समय वर्कशाप में कई कर्मचारी कार्य कर रहे थे और कुछ ग्राहक भी मौजूद थे। कार को अनियंत्रित होते देख कर्मचारियों और ग्राहकों ने तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर भागकर अपनी जान बचाई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed