MP Dowry Case: ग्वालियर के हजीरा क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर नवविवाहिता को प्रताड़ित करने और उसके पिता से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता क …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 01 Feb 2026 09:45:16 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Feb 2026 10:12:03 PM (IST)

स्कॉर्पियो के लिए नवविवाहिता को भूखा रखा, समझाने पहुंचे पिता को बेहरमी से पीटा... ग्वालियर में दहेज मांगने पर बढ़ा विवाद
ग्वालियर में स्कार्पियो के लिए बहू को ससुराल वालों ने किया प्रताड़ित। (AI Generated Image)

HighLights

  1. स्कार्पियो की मांग को लेकर बढ़ा विवाद
  2. पीड़िता को खाना नहीं देने का आरोप
  3. समझाने पहुंचे पिता के साथ मारपीट

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहिता को ससुराल में दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि उसे खाना तक नहीं दिया जाता था। जब पीड़िता के पिता समझाने ससुराल पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी के बाद शुरू हुई प्रताड़ना

हजीरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत खडगेश्वरी मंदिर के पास रहने वाले रोहित शर्मा की शादी पिछले वर्ष मुरैना निवासी वीरेंद्र दंडोतिया की बेटी निशा शर्मा से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने निशा को दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया।

स्कार्पियो की मांग का आरोप

पीड़िता के अनुसार, ससुराल पक्ष की ओर से उससे स्कार्पियो कार लाने की मांग की जा रही थी। निशा ने स्पष्ट रूप से कहा कि शादी के समय जो मांग रखी गई थी, वह पूरी कर दी गई थी। अब उसके पिता की आर्थिक स्थिति इतनी सक्षम नहीं है कि वे स्कार्पियो दे सकें। इसके बाद उस पर दबाव और प्रताड़ना बढ़ा दी गई।

खाना तक नहीं देने का आरोप

निशा ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। कई बार उसे भोजन भी नहीं दिया जाता था। इस प्रताड़ना से परेशान होकर उसने अपने पिता वीरेंद्र दंडोतिया को पूरे मामले की जानकारी दी।

समझाने पहुंचे पिता से की मारपीट

बीते दिन वीरेंद्र दंडोतिया बेटी की हालत जानने और ससुराल पक्ष को समझाने के लिए हजीरा स्थित ससुराल पहुंचे। यहां पति रोहित शर्मा और अन्य ससुरालजनों से बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने वीरेंद्र के साथ मारपीट की और बुजुर्ग को पीट दिया।

पुलिस में दर्ज हुआ मामला

घटना के बाद निशा अपनी मां के साथ हजीरा थाने पहुंची और पूरे घटनाक्रम की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पति रोहित शर्मा सहित अन्य ससुरालजनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- भोपाल के महिला अस्पताल में बदहाली, महीनों से बंद लिफ्टें… लाखों की ऑक्सीजन लाइन भी हुई कबाड़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed