शिवपुरी के मगरौनी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम मोहनी में रहने वाली सोशल मीडिया पर चर्चित रचना गुर्जर के घर चोरी की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर घर में घुसकर कमरों और अलमारियों की तलाशी लेते हुए सामान खंगाल गए। घटना के बाद घर का सामान बिखरा हुआ मिला। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
पढ़ें: करोड़ों के ठगी के आरोपी को यूपी पुलिस ने मुंबई से दबोचा, ग्वालियर पुलिस की भूमिका पर सवाल; क्या बोले आईजी?
पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी एकत्र की जा रही है। रचना गुर्जर और उनके परिजनों ने घटना पर चिंता जताते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। घटना के बाद ग्रामीणों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता का माहौल है।
ताले और अलमारियां तोड़कर की चोरी
चोरों ने रचना और उनके पति ऊदल सिंह गुर्जर के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी। चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का रुख भी ऊपर की ओर मोड़ दिया था, जिससे उनकी हरकतें रिकॉर्ड नहीं हो सकीं। चोरों ने घर में रखी अलमारियों और तालों को तोड़कर 1 लाख 91 हजार रुपए नकद, एक सोने का मंगलसूत्र, चार सोने की अंगूठियां और चांदी की करधौनी चुरा ली।