भारतीय सेना में इस बार सैनिकों की अधिक रिक्तियां हैं। यही कारण है इस बार अग्निवीर के लिए तीसरी बार मेरिट लिस्ट जारी हुई है। ग्वालियर स्थित सेना भर्ती …और पढ़ें

HighLights
- 1710 अग्निवीरों का चयन, पहली बार जारी हुई तीसरी मेरिट लिस्ट
- कोरोना काल की कमी और पहले बैच की सेवानिवृत्ति से बढ़े पद
- 206 अतिरिक्त अग्निवीर 22-23 जनवरी को प्रशिक्षण के लिए होंगे रवाना
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। भारतीय सेना में इस बार सैनिकों की अधिक रिक्तियां हैं। यही कारण है इस बार अग्निवीर के लिए तीसरी बार मेरिट लिस्ट जारी हुई है। ग्वालियर स्थित सेना भर्ती कार्यालय ने 206 अतिरिक्त पदों पर भर्ती शुरू की है। इसमें उन अभ्यर्थियों के नाम हैं, जिन्हें रिजर्व में रखा गया था। 20 जनवरी तक इनके दस्तावेज परीक्षण के बाद 22 और 23 जनवरी को इन्हें प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) के लिए रवाना किया जाएगा। भारतीय सेना में रिक्तियां अधिक होने के पीछे दो वजह बताई जा रही हैं।
क्यों बढ़ीं रिक्तियां? कोरोना काल और अग्निपथ योजना का प्रभाव
कोरोना काल में दो साल भर्ती नहीं हुई थी, लेकिन सैनिक सेवानिवृत्त हुए। जून 2022 में सेना भर्ती में अग्निपथ योजना लागू हो गई। इस साल अग्निवीरों का पहला बैच भी सेवानिवृत्त होगा, इसलिए अधिक संख्या में अग्निवीरों की भर्ती हो रही है। ग्वालियर सेना भर्ती कार्यालय द्वारा मप्र के ग्वालियर चंबल अंचल के आठ जिलों के अलावा सागर संभाग के दो जिलों के लिए आयोजित की गई भर्ती परीक्षा में चयनित हुए अभ्यर्थियों में से अब तक 1504 अभ्यर्थी ट्रेनिंग पर जा चुके हैं।
पहली बार ऐसा हुआ है, जब ग्वालियर के सेना भर्ती कार्यालय से 1710 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। इससे पहले अग्निवीर भर्ती के लिए तीन बार परीक्षा हुई, जिसमें हर साल 700 से 900 अभ्यर्थी ही चयनित होते थे। सेना में अग्निवीर के 206 नए पदों के लिए भर्ती होनी है। इसके चलते विगत वर्ष हुई भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की तीसरी मेरिट सूची जारी की गई है। 22 और 23 जनवरी को इन्हें ट्रेनिंग के लिए रवाना कर दिया जाएगा। – कर्नल पंकज कुमार, निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय ग्वालियर
यह भी पढ़ें- इंदौर पुलिस ने बचाई चाइना डोर में फंसे कबूतर की जान, वीडियो हो रहा वायरल
