Sabalgarh News: गोंदोली हार की रहने वाली महिला ने शनिवार रात बाबवरीपुरा के पास चंबल राइट मेन कैनाल में छलांग लगा दी। रात 8 बजे तक महिला का नहर में कोई …और पढ़ें

HighLights
- बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था
- पत्नी का चप्पल उठाने पीछे की तरफ चला गया
- महिला को तलाश करने का प्रयास किया गया
नईदुनिया प्रतिनिधि, सबलगढ़। गोंदोली हार की रहने वाली महिला सुमन रावत (22 साल) ने शनिवार रात बाबवरीपुरा के पास चंबल राइट मेन कैनाल में छलांग लगा दी। महिला के पानी में बह जाने की सूचना पर टेंटरा पुलिस ने रविवार को एसडीआरएफ की टीम मौके पर भेजकर रेस्क्यू कराने की कोशिश की। लेकिन रात 8 बजे तक महिला का नहर में कोई पता नहीं चल सका। सोमवार को फिर से टीम को भेजकर नहर में महिला की खोज कराई जा रही है।
बाइक पर सवार होकर अपने गांव गोंदोली हार जा रहा था
गोंदोली हार के रहने वाले ध्रुव रावत (34 साल) ने शनिवार रात 8.30 बजे टेंटरा थाना प्रभारी पार्थ सिंह परिहार को सूचना दी कि वह अपनी पत्नी सुमन व पिता के साथ बाइक पर सवार होकर कैमारा गांव से अपने गांव गोंदोली हार जा रहा था।
पत्नी का चप्पल उठाने पीछे की तरफ चला गया
रात 8 बजे सुमन ने अचानक कहा कि उसकी चप्पल गिर गई है। यह बात सुनकर उसने बाइक रोक दी और पत्नी का चप्पल उठाने पीछे की तरफ चला गया। इसी दौरान उसकी पत्नी सुमन ने चंबल राइट मुख्य नहर में छलांग लगा दी। चूंकि नहर में इस समय 1500 क्यूसेक पानी बह रहा है, इसलिए सुमन पानी में बह गई।
यह भी पढ़ें- सतना में दर्दनाक सड़क हादसा, भैंसों से लदे कंटेनर और तेज रफ्तार ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत
नाव से महिला को तलाश करने का प्रयास किया गया
रविवार को एसडीआरएफ की टीम बावरीपुरा नहर पर पहुंची और नाव से महिला को तलाश करने का प्रयास किया गया, लेकिन शाम छह बजे तक उसका कोई पता नहीं चला। सुमन के बारे में जानकारी मिली है कि वह तीन दिन पहले ही मायके से ससुराल गोंदोली आई थी। लेकिन वह ससुराल में रहने की इच्छुक नहीं थी।
