शहर के देहात थाना क्षेत्र स्थित महलसराय आदिवासी बस्ती में मंगलवार शाम को हंगामा हो गया, जब अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पालिका की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। हाल ही में बनाए गए शासकीय शौचालय को तोड़े जाने की सूचना पर अतिक्रमण प्रभारी अशोक खरे और उनकी टीम मौके पर पहुंची।

Trending Videos

स्थानीय लोगों ने समझाइश देने के दौरान टीम का विरोध किया और कुछ युवकों व महिलाओं ने पथराव शुरू कर दिया। टीम जान बचाकर मुख्य सड़क की ओर भागी, लेकिन वहां भी कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया और लात-घूंसों से हमला कर दिया। इस हमले में नगर पालिका के कुछ कर्मचारियों को अंदरूनी चोटें आई हैं।

पढ़ें: भोपाल धर्मांतरण की इनसाइड स्टोरी: लड़कियों से बार-बार दुष्कर्म, जानें अहमदाबाद-मुंबई कनेक्शन और ‘जन्नत’ का रोल

घटना का मारपीट वाला वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद नगर पालिका के अमले ने देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि शिकायत मिल गई है और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed