ग्वालियर में नगर निगम की मोबाइल कोर्ट ने स्वच्छता और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 12 Apr 2026 10:00:57 AM (IST)Updated Date: Sun, 12 Apr 2026 10:00:57 AM (IST)

ग्वालियर में मोबाइल कोर्ट का बड़ा एक्शन: शहरभर में दुकानदारों और होटलों पर कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों पर भारी जुर्माना
ग्वालियर में गंदगी और अतिक्रमण पर सख्ती: क्लार्क्स इन समेत कई प्रतिष्ठानों पर निगम का छापा

HighLights

  1. मोबाइल कोर्ट ने 50 प्रकरण दर्ज किए
  2. 84 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया
  3. बाजारों में दुकानदारों पर भी सख्ती

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: शहर में स्वच्छता और अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने शनिवार शाम सख्त अभियान चलाते हुए कई प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। मोबाइल कोर्ट के माध्यम से किए गए इस अभियान में गंदगी और नियमों के उल्लंघन पर मौके पर ही जुर्माना लगाया गया।

होटल क्लार्क्स इन में मिली गंदगी, हुई कार्रवाई

डीडी मॉल के पास स्थित होटल क्लार्क्स इन में निरीक्षण के दौरान गंदगी और अस्थायी अतिक्रमण पाया गया। इसके चलते मौके पर ही दंडात्मक कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया। यह कार्रवाई नगर निगम मजिस्ट्रेट निशांत मिश्रा के नेतृत्व में की गई।

संयुक्त टीम ने लिए खाद्य सैंपल

नगर निगम और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान कई प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल भी लिए गए। अचलेश्वर स्थित सोहन डेयरी, नई सड़क के शेरे-ए-पंजाब होटल और सिटी सेंटर स्थित रेडिसन होटल सहित अन्य स्थानों पर भी जांच की गई।

50 प्रकरण दर्ज, कई मामलों में ऑन-द-स्पॉट ट्रायल

मोबाइल कोर्ट के तहत कुल 50 प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें से 35 मामलों में संबंधित लोगों ने मौके पर ही जुर्माना स्वीकार करते हुए समरी ट्रायल कराया, जबकि 15 मामलों में जुर्माना जमा नहीं किया गया। इन मामलों को अब न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

बाजारों में भी सख्त कार्रवाई

यह अभियान केवल बड़े होटलों तक सीमित नहीं रहा। गांधी मार्केट, सराफा बाजार, शिंदे की छावनी और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में दुकानदारों और व्यापारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण करने और गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाया गया।

84 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया

पूरे अभियान के दौरान नगर निगम ने कुल 84 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में स्वच्छता बनाए रखने और अतिक्रमण पर नियंत्रण के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed