भोपाल की मध्य विधानसभा सीट पर एक बार फिर वंदे मातरम’ को लेकर राजनीति गरमा गई है। नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने शाहपुरा में विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक आरिफ मसूद पर तीखा निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया। सूर्यवंशी ने कहा कि जनता को अगली बार ऐसा विधायक चुनना चाहिए, जिसे वंदे मातरम गाने से परहेज न हो। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेता चुनाव के समय धार्मिक आस्था का दिखावा करते हैं तिलक लगवाते हैं, आरती करते हैं, चुनरी ओढ़ते हैं लेकिन जीतने के बाद उनकी निष्ठा बदल जाती है।
चुनावी भक्ति बनाम असली निष्ठा
जनसभा को संबोधित करते हुए सूर्यवंशी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वोट पाने के लिए कुछ नेता दिखावटी आस्था का सहारा लेते हैं, लेकिन राष्ट्र के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर पीछे हट जाते हैं। उन्होंने इसे चुनावी भक्ति बताते हुए जनता से सतर्क रहने की अपील की।
यह भी पढ़ें-30% से ज्यादा DNA डैमेज खतरनाक, धूम्रपान करने वालों पर सबसे ज्यादा खतरा,नई जांच से खुलेगा राज
राष्ट्रवाद के नाम पर वोट की अपील
निगम अध्यक्ष ने साफ कहा कि मध्य विधानसभा का नेतृत्व ऐसे व्यक्ति को मिलना चाहिए, जो राष्ट्रवाद की विचारधारा को सर्वोपरि रखे और वंदे मातरम का सम्मान करे। उन्होंने नागरिकों से जागरूक होकर मतदान करने की अपील की।
यह भी पढ़ें-पार्किंग, अतिक्रमण और सौंदर्यकरण पर बड़ा एक्शन प्लान तैयार
विकास कार्यों के बीच सियासी संदेश
शाहपुरा के वार्ड 51 में पार्क और सीसी रोड के भूमिपूजन कार्यक्रम में यह बयान दिया गया। कार्यक्रम में संगठन प्रभारी जसवंत सिंह हाड़ा, पार्षद स्नेहलता भगवत रघुवंशी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।