मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज राजधानी में होली का पर्व उत्साह के साथ मनाएंगे। सुबह वे सीएम निवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ रंग-गुलाल खेलेंगे। होली के अवसर पर भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों में पारंपरिक चल समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दयानंद चौक, जुमेराती, करोंद, कोलार, संत नगर और भेल क्षेत्र सहित कई इलाकों में रंगोत्सव मनाया जाएगा। हिंदू उत्सव समिति द्वारा दयानंद चौक से पारंपरिक जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें राधा-कृष्ण और भगवान शंकर की सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

Trending Videos

ये भी पढ़ें-  MP News: हजारों करोड़ हुआ बजट फिर भी प्रदेश के स्कूलों की दुर्दशा, 6000 भवन जर्जर, 3500 में शौचालय नहीं

पुराने शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बदली

धुलेंडी के जुलूस को देखते हुए पुराने शहर में सुबह से यातायात डायवर्ट रहेगा।  जुलूस समाप्त होने तक कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। दयानंद चौक से शुरू होकर जुमेराती गेट, मंगलवारा, इतवारा, लखेरापुरा, सिंधी मार्केट होते हुए जनकपुरी तक जुलूस का मार्ग निर्धारित किया गया है। तलैया तिराहा, बुधवारा, भारत टॉकीज, नादरा बस स्टैंड, घोड़ा नक्कास और काजी कैंप सहित कई मार्गों से वाहनों को वैकल्पिक रास्तों की ओर मोड़ा जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

ये भी पढ़ें-  MP News: नौ बाघ शिकार मामलों में एसटीएफ ने वन विभाग से मांगी विस्तृत रिपोर्ट, 14 माह में 66 मौतें

कड़ी सुरक्षा, ड्रोन से निगरानी

होली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। शहरभर में दो हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और ड्रोन कैमरों से भीड़ पर नजर रखी जाएगी। चेकिंग प्वाइंट बनाकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। हुड़दंग या अव्यवस्था फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *