मुरार में दिनदहाड़े किशनलाल रजक के साथ 10 हजार रुपये की लूट हो गई। एक्टिवा पर सवार होकर लुटेरा आया और थैला लूट ले गया, जिसमें 10 हजार रुपये रखे थे। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 26 Feb 2026 08:41:46 AM (IST)Updated Date: Thu, 26 Feb 2026 08:41:46 AM (IST)

मुरार में दिनदहाड़े 10 हजार की लूट, जनता ने घेराबंदी कर बदमाश को दबोचा
मुरार में दिनदहाड़े 10 हजार की लूट। (AI Generated)

HighLights

  1. मुरार में दिनदहाड़े 10 हजार की लूट।
  2. जनता ने घेराबंदी कर बदमाश को दबोचा।
  3. पुराना आपराधिक रिकॉर्ड और पहचान।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मुरार में दिनदहाड़े किशनलाल रजक के साथ 10 हजार रुपये की लूट हो गई। एक्टिवा पर सवार होकर लुटेरा आया और थैला लूट ले गया, जिसमें 10 हजार रुपये रखे थे। उन्होंने शोर मचाया तो आगे जनता ने ही लुटेरे को घेरकर पकड़ लिया।

उसके पास से एक और बैग मिला, जिसमें अलग-अलग बैंक के 228 एटीएम कार्ड मिले। तब पता लगा कि बदमाश बाकायदा एटीएम कार्ड चोरी करता है, उसकी गैंग में और भी लोग शामिल हैं।

लूट की वारदात और गिरफ्तारी

पुलिस लुटेरे को गुरुवार को कोर्ट में पेश करेगी और उससे पूछताछ की जाएगी। किशनलाल रजक घर से बाजार जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान मुरार स्थित गली नंबर-एक में बिना नंबर की एक्टिवा पर सवार होकर लुटेरा आया। उसने झपट्टा मारकर बैग लूट लिया। इसमें रुपये रखे हुए थे।

शोर मचाने पर 200 मीटर दूर ही जनता द्वारा वह पकड़ा गया, उसके पास से रुपये भी मिल गए। इसके अलावा एटीएम कार्ड बरामद हुए। लोगों ने लुटेरे को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

पुराना आपराधिक रिकॉर्ड और पहचान

मुरार थाना पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसने अपना नाम प्रदीप शिवहरे बताया। उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला गया, जिसमें सामने आया कि उस पर पहले से तीन एफआईआर दर्ज हैं। मुरार में पकड़ा गया लुटेरा और उसके बैग से बरामद एटीएम कार्ड का वीडियो ग्रैब सामने आया है।

पुलिस की कार्रवाई और एएसपी का बयान

बैग में मिले 228 एटीएम कार्ड के मामले में एएसपी अनु बेनीवाल का कहना है कि मुरार में 10 हजार रुपये लूटकर भाग रहे लुटेरे को पकड़ लिया गया है। उससे एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं, इनके बारे में पूछताछ की जा रही है और उसे रिमांड पर लेंगे।

एटीएम बूथ पर बुजुर्गों को बनाते थे निशाना

पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह और उसकी गैंग एटीएम बूथ के बाहर खड़े रहते हैं। यहां बुजुर्गों से एटीएम चोरी करते हैं और फिर इनका इस्तेमाल कर बैंक से रुपये निकाल लेते हैं। डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने वाली गैंग तक भी ये कार्ड पहुँचा देते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *