मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर में लाडली बहना सम्मेलन में 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1836 करोड़ रुपये की 34वीं किस्त भेजेंगे और 122 करोड़ के …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 13 Mar 2026 08:49:27 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Mar 2026 08:49:27 AM (IST)

Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री आज ग्वालियर से देंगे 1.25 करोड़ लाडली बहनों तो गिफ्ट, खातों में डालेंगे 1836 करोड़
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव लाडली बहनों के खातों में डालेंगे रुपये। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त सिंगल क्लिक से जारी होगी।
  2. प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं को 1836 करोड़ रुपये मिलेंगे।
  3. ग्वालियर जिले की 3.02 लाख महिलाओं को 44.83 करोड़ रुपये मिलेंगे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शुक्रवार को ग्वालियर जिले के घाटीगांव के समीप स्थित शबरी माता मंदिर परिसर में आयोजित होने जा रहे सम्मेलन में “मुख्यमंत्री लाडली बहना” के तहत प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक बहनों के बैंक खातों में 1836 करोड़ रुपये से अधिक राशि सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे। इसमें ग्वालियर जिले की 3 लाख 2 हजार 850 बहनों के खातों में पहुंचने वाली 44 करोड़ 83 लाख रुपये की राशि शामिल है।

यह राशि योजना की 34वीं किश्त के रूप में बहनों को प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री इस अवसर पर ग्वालियर जिले के अंतर्गत लगभग 122 करोड़ रुपये लागत के 54 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे। सरकार की विभिन्न स्वरोजगार मूलक योजनाओं के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये आर्थिक सहायता भी वितरित करेंगे।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री वायुमार्ग से दोपहर राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल महाराजपुरा पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा घाटीगांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित देवनारायण मंदिर परिसर में बनाये गए हेलीपेड पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां स्थित देवनारायण मंदिर एवं कार्यक्रम स्थल के समीप स्थित शबरी माता मंदिर में भी प्रदेश की खुशहाली के लिए पूजा अर्चना भी करेंगे।

इन कार्यों का होगा लोकार्पण

  • मुख्यमंत्री जिन प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, उनमें लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सांदिपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुलैथ का नया भवन शामिल है। इसके अलावा 9.11 करोड़ रुपये की लागत से डाडा खिरक तिघरा मार्ग पर सांक नदी पर बने उच्च स्तरीय पुल का भी लोकार्पण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी।
  • इसके साथ ही उप स्वास्थ्य केंद्र बन्हेरी, ग्वालियर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित कई नई सड़कों का लोकार्पण भी कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा। इन परियोजनाओं से स्वास्थ्य सेवाओं और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
  • इन परियोजनाओं का होगा भूमिपूजन

    • मुख्यमंत्री द्वारा जिन प्रमुख परियोजनाओं का भूमिपूजन किया जाएगा, उनमें आईएसबीटी के समीप 6.17 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला 100 सीटर श्रमिक विश्रामगृह शामिल है। इसके साथ ही 12.16 करोड़ रुपये की लागत से अंबेडकर धाम के दूसरे चरण में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन पर आधारित संग्रहालय का निर्माण भी शुरू किया जाएगा।
    • इसके अलावा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कई नई सड़कों के निर्माण कार्य, आयुर्वेदिक महाविद्यालय में एनाटॉमी विभाग के लिए बनने वाला नया हॉल और छात्रावास, तथा भितरवार में करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला नया शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी इस सूची में शामिल हैं।

    ये लोग भी रहेंगे मौजूद

    लाडली बहना सम्मेलन में केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, राज्य सरकार केमंत्रीगण नारायण सिंह कुशवाह व प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह, विधायक मोहन सिंह राठौर एवं जिला पंचायत की अध्यक्ष दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव समेत अन्य जनप्रतिनिधिगणों को आमंत्रित किया गया है।



    Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *