इंदौर के समीप महू में एक आईएएस के फार्म हाउस पर छापा मारकर पुलिस ने 18 जुआरियों को पकड़ा है, जिनमें ज्यादातर संभ्रांत परिवारों के हैं। यह फार्म हाउस एक महिला आईएएस का है, जो इंदौर में भी पदस्थ रह चुकी हैं। फार्म हाउस के चौकीदार ने मुख्य जुआरी को फार्म हाउस पार्टी के लिए दिया था और वहां पर जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने छापे के बाद जब महिला आईएएस अधिकारी को इसकी जानकारी दी तो वे भी चौंक गईं।

पहले भी छापा मारकर पुलिस ने जुआ पकड़ा था


महू के समीप अलवीपुरा में आईएएस वंदना वैद्य का फार्म हाउस है। उनके पति अम्बरीश वैद्य भी सहकारिता विभाग के बड़े अधिकारी रहे हैं। वैद्य फिलहाल वित्त विकास निगम इंदौर की प्रबंध संचालक हैं। पुलिस ने छापा मारकर 18 जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार किया जबकि पांच आरोपी मौके से भाग गए। इनमें जुआ खिलवाने वाला मुख्य आरोपी जगदीश राठौर उर्फ कूबड़ा है। वह जगह बदल-बदल कर लोगों को जुआ खिलवाता है। जिस इलाके में पुलिस ने जुआ पकड़ा, वहां पहले भी छापा मारकर पुलिस ने जुआ पकड़ा था।

ताश के पत्ते, 30 मोबाइल फोन और दो कारें जब्त


इस कारण पुलिस की वहां के फार्म हाउसों पर नजर थी। मंगलवार को एक फार्म हाउस पर जुआ पार्टी की खबर पुलिस को मिली थी। इसके बाद जाल बिछाकर छापा मारा गया। मौके से पुलिस ने 13 लाख 67 हजार 971 रुपए नकद, ताश के पत्ते, 30 मोबाइल फोन और दो कारें जब्त की हैं।

मौके पर 25 से ज्यादा लोग जुआ खेल रहे थे और कुछ शराब के नशे में भी थे। जैसे ही पुलिस ने छापा मारा तो कुछ लोग मौके का फायदा उठाकर भाग गए, जबकि 18 लोगों को पुलिस ने धर दबोचा और उन्हें पकड़ कर थाने लाया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *