मध्य प्रदेश आबकारी विभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित राजस्व लक्ष्य पूरा नहीं होने और मदिरा दुकानों की नीलामी में लापरवाही सामने आने पर तीन जिलों के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई अशोकनगर, गुना और बैतूल जिलों के आबकारी अधिकारियों पर की गई है। 


Trending Videos

ये भी पढ़ें-  गैस-पेट्रोल का भरपूर स्टॉक: प्रदेश में रोज 2.20 लाख सिलिंडर वितरण, कंपनियों ने किया अफवाहों से सावधान

 

आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना की तरफ से जारी आदेश के अनुसार अशोकनगर एवं गुना के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी गुरुप्रसाद केवट और बैतूल जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिडार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आदेश के अनुसार इन जिलों में मदिरा दुकानों की नीलामी में अपेक्षित तेजी और प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई। इसके कारण शासन द्वारा तय राजस्व लक्ष्य की पूर्ति नहीं हो सकी, जो गंभीर लापरवाही मानी गई। आदेश के अनुसार दोनों अधिकारियों को निलंबन अवधि में मुख्यालय से अटैच किया गया है इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Bhopal News: भोपाल में पाइप से गैस का विस्तार तेज, 3 महीने में 70-75 हजार घरों तक PNG पहुंचाने का टारगेट

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed