पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्व, यात्री सेवा और माल परिवहन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की है। डीआरएम पंकज त्यागी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मंडल ने हर प्रमुख क्षेत्र में ग्रोथ हासिल की है।मंडल ने माल परिवहन से ₹896.38 करोड़ की कमाई की, जो पिछले साल से करीब 14% ज्यादा है। वहीं 414.80 लाख यात्रियों ने सफर किया, जिससे ₹1013.78 करोड़ का यात्री राजस्व मिला। टिकट चेकिंग से भी ₹39.18 करोड़ की आय हुई। भोपाल-धनबाद और भोपाल-चोपन एक्सप्रेस जैसी नई ट्रेनों की शुरुआत की गई। इसके अलावा 10 स्टेशनों पर 16 ट्रेनों के नए ठहराव दिए गए और पूरे साल में 8923 स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं।


Trending Videos

डिजिटल और हाईटेक सुविधाओं का विस्तार

भोपाल मंडल के 80 स्टेशनों पर UPI, QR कोड मशीनें और हैंडहेल्ड डिवाइस शुरू किए गए हैं। टिकटिंग सिस्टम को डिजिटल बनाने के साथ मोबाइल ऐप से टिकट बुकिंग में भी तेजी आई है। बीना-इटारसी के बीच चौथी रेल लाइन को मंजूरी मिली है। अमृत भारत योजना के तहत नर्मदापुरम और शाजापुर स्टेशनों का उन्नयन पूरा हो चुका है।

यह भी पढ़ें- MP बोर्ड रिजल्ट की उलटी गिनती शुरू, 15 अप्रैल के पहले नतीजे संभव, 16 लाख छात्रों को इंतजार

भोपाल स्टेशन बना और आधुनिक

राजधानी के भोपाल रेलवे स्टेशन पर स्लीपिंग पॉड, 300 क्षमता वाला एग्जीक्यूटिव लाउंज और नई पार्किंग व्यवस्था जैसी सुविधाएं शुरू की गई हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन उपलब्धियों से भोपाल मंडल की सेवाएं पहले से ज्यादा आधुनिक, तेज और यात्री सुविधाओं के अनुरूप हो गई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed